Difference Between Deo And Perfume: डियो और परफ्यूम में क्या अंतर होता है, जान लें कौन सा है बेहतर

Difference Between Deo And Perfume (डियो और परफ्यूम में अंतर): अच्छी सुगंध के लिए लगभग हर कोई ही कभी डियो तो परफ्यूम लगाता है। हालांकि ऐसे कई लोग हैं, जो इन्हें एक ही जैसा मानते हैं। ऐसे में यहां देखें आखिर डियो और परफ्यूम में क्या अंतर होता है और दोनों में से स्किन के लिए बेहतर कौन सा है।

Difference Between Deo And Perfume (डियो और परफ्यूम में अंतर): अच्छी खुशबू और तरोताजा फील करने के लिए लगभग हर कोई ही परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करता है। हालांकि अक्सर लोगों को लगता है कि, ये दोनों एक ही होते हैं। वहीं कई बार आम भाषा में दोनों का नाम एक दूसरे की जगह ले लेते हैं। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है कि, ये दोनों एक होते हैं। तो बता दें कि, नहीं डियो और परफ्यूम दो अलग चीजें होती हैं। जिनकी बनावट से लेकर काम भी अलग अलग ही होते हैं। वहीं दोनों का स्किन पर भी अलग असर होता है। ऐसे में देखें आखिर डियो और परफ्यूम में क्या अंतर होता है और दोनों में से स्किन के लिए बेहतर कौन सा है।

Difference Between Deo and Perfume

डियो क्या होता है

डियो का मुख्य काम पसीने की बदबू को रोकना होता है। और साथ ही साथ इसके उपयोग से पसीने से होने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से भी रोका जा सकता है। वहीं इसमें हल्की खुशबू होती है, जिससे फ्रेश फील हो सके। हालांकि इसकी खुशबू बहुत देर तक टिकती नहीं है। डियो में एसेंशियल ऑयल की मात्रा भी बहुत कम होती है। वहीं इसको मुख्य रूप से केवल अंडरआर्म्स यानि की बगल में ही लगाते हैं।

End of Feed