Difference Between Blazer and Coat: हर किसी को ही फैशन ट्रेंड्स के हिसाब से रहना खूब अच्छा लगता है। ऐसे में सर्दी वाले इस प्यारे से मौसम में आप भी जरूर ही ऑफिस मीटिंग में तो शादी-पार्टियों में कोट या ब्लेजर पहन खूब लटके-झटके मार ही रहे होंगे। हालांकि हैरानी की बात है कि, बहुत कम लोग ऐसे हैं जिन्हें कोट और ब्लेजर के बीच का अंतर पता होता है। जी हां, अगर आप भी आज तक कोट और ब्लेजर को एक ही समझ रहे थे, तो पता कर लीजिए कि ये दो अलग अलग तरह की क्लोदिंग आइटम्स हैं। यहां देखें आखिर कोट और ब्लेजर में अंतर क्या है।
Difference between blazer and coat major fashion terms you dont know fashion coat aur blazer pant suit me antar kya hai
कोट और ब्लेजर में अंतर क्या है?
बड़े-बड़े फैशन लाइफस्टाइल इंफ्लूएंसर्स को भी बेशक ही कोट और ब्लेजर के बीच का फर्क नहीं पता होगा। आमतौर पर हम इन दोनों चीजों को ही पेन्ट के साथ पहनते हैं, जिससे दोनों के बीच का खत्म बहुत हद तक खत्म हो जाता है। हालांकि फिर भी दोनों अलग अपेरल की लिस्ट में आते हैं। दरअसल कोट और ब्लेजर के बीच का सबसे बड़ा अंतर ही ये है कि, कोट एक सूट का हिस्सा होता है। जिसमें पेन्ट तो शर्ट भी शामिल होती है। लेकिन ब्लेजर को आप किसी भी जींस या पेन्ट संग पहन सकते हैं।
इसी के साथ साथ आमतौर पर कोट को आप किसी फॉर्मल मीटिंग या पार्टी में मैचिंग पेन्ट्स के साथ पहनते हैं। वहीं ब्लेजर तो फॉर्मल के साथ साथ कैजुअल पार्टीज में भी खूब जचता है। कोट पेन्ट ज्यादातर डार्क रंगों के जैसे काले या नेवी ब्लू शेड में होते हैं। और ब्लेजर तो इन दिनों फंकी कलर्स वाले खूब चलन में है। अगर आप भी आसानी से कोट या ब्लेजर के बीच अंतर पता करना चाहते हैं। तो समझ लीजिए कि, कोट आमतौर पर टेरीकॉट और वूलेन टेक्सटाइल में बनाए जाते हैं। जबकि ब्लेज़र किसी भी फैब्रिक का बन सकता है, यहां तक कि ब्लेजर तो लिनेन, कॉटन या कौड्रा के फैब्रिक से भी बनता है।
