Shaadi Ki Shopping: सेल सेल सेल....अब 2000-5000 में मिल जाएगी सिद्धार्थ-शाहिद वाली शेरवानी, मनीष-सब्यसाची के लगे हजार में बाजार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 6, 2024, 02:25 PM IST

अगर आप शादी की शेरवानी खरीदना चाहते हैं और बजट भी कम है तो चांदचनी चौक के अलावा दिल्ली के इन बाजारों को कर सकते हैं एक्सप्लोर। यहां हम दिल्ली के सस्ते मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप 2000 से 5000 रुपये के बजट में शेरवानी खरीद सकते हैं।

देशभर शादियों का सीजन चल रहा हो और शॉपिंग की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। जब बात शॉपिंग की होती है तो दुनियाभर लोगों के दिमाग में दिल्ली का नाम ही आता है। दिल्ली शॉपिंग के लिए बेहद सस्ती जगह मानी जाती है। ब्राइड के लहंगे लेने हो या फिर ग्रूम के लिए शेरवानी, सभी जुबान पर दिल्ली चलो ही होता है। दिल्ली को देशभर में शादियों की शॉपिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। दिल्ली का चांदनी चौक शॉपिंक के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दिल्ली में कई और भी ऐसे मार्केट्स हैं जो शॉपिंग के लिए बेस्ट माने जाते हैं। आज हम यहां आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप कम दाम पर शेरवानी खरीद सकते हैं।

Best markets of delhi to buy sherwani

चांदनी चौक

दिल्ली और दिल्ली के बाहर रह रहे लोगों के लिए शादी की शॉपिंग का मतलब ही चांदनी चौक है। यहां आपको कम दाम में स्टाइलिश और डिजाइनर कपड़े मिल जाते हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि यहां A To Z आइटम मिल जाती हैं। यहां आपको 5000 से लेकर 10000 रुपये तक में डिजाइनर शेरवानी की कॉपी मिल जाएगी।

End of Feed