दीपिका पादुकोण की दूसरी बेटी होने पर लोगों ने किए ये कैसे कमेंट, पढ़ी-लिखी दुनिया में आज भी इतनी पिछड़ी क्यों है सोच

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी के जन्म पर कुछ लोगों ने बेटे, वंश और दहेज को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए। जानें क्यों आज भी बेटियों को लेकर नहीं बदली समाज की पिछड़ी सोच।

Deepika Padukone Second Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर दूसरी बेटी ने जन्म लिया। बड़ी बेटी दुआ को छोटी बहन मिली और परिवार की खुशियां दोगुनी हो गईं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हुआ। बहुत से लोगों ने दोनों बच्चियों को प्यार और आशीर्वाद दिया। राधाष्टमी पर हुई बेटी को लेकर कपल के फैन्स और करीबियों में उत्साह दिखा। लेकिन कुछ लोगों को इस प्यारी फैमिली में कमी नजर आने लगी।

Deepika Padukone Second Baby Girl

बेटी के स्वागत में ‘लेकिन’ क्यों

वजह वही पुरानी सोच कि परिवार में एक लड़के की कमी है। यही वजह है कि किसी ने उनको अभी से ही तीसरा बच्चा करने की सलाह दे डाली तो वहीं एक शख्स को तो नवजात बच्ची के दहेज की चिंता सताने लगी है। ये टिप्पणियां बताती हैं कि समाज में सोच बदल जरूर रही है, मगर बेटियों को बराबर मानने की मंजिल अब भी दूर है।

End of Feed