Deepika Padukone Nutritionist Shares Best Way To Stay Hydrated: मानसून आते ही ठंडी हवा, रिमझिम बारिश और सुहाना मौसम सबका दिल खुश कर देते हैं। लेकिन इसी मौसम में एक छोटी-सी गलती से सेहत गड़बड़ हो सकती है और वो है पानी कम पीना। दरअसल, बारिश के मौसम में प्यास कम लगती है, जिससे हम अनजाने में खुद को डिहाइड्रेट कर लेते हैं। इसी परेशानी को हल करने के लिए दीपिका पादुकोण की न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने एक सिंपल और देसी तरीका बताया है, जो न केवल हाइड्रेट रखता है बल्कि शरीर को अंदर से एनर्जी भी देता है। जानिए क्या है ये नुस्खा और कैसे इसे अपनाना है।
Best Way To Stay Hydrated During Monsoon
प्यास न लगे तो भी पानी जरूरी है
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा बताती हैं कि बारिश के मौसम में नमी और ठंडक के कारण हमें प्यास का एहसास नहीं होता। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत नहीं है। दरअसल, शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स लगातार निकलते रहते हैं, बस हमें इसका पता नहीं चलता। यही वजह है कि थकान, सुस्ती या सिर दर्द जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
हाइड्रेशन का मतलब सिर्फ पानी नहीं
पूजा कहती हैं कि "हाइड्रेटेड रहना सिर्फ पानी पीने से नहीं होता, बल्कि सही पोषक तत्वों के साथ होता है।" मानसून में जब प्यास कम लगती है, तो सादा पानी भी कई बार असरदार नहीं होता। ऐसे में शरीर को वो चीजें देना जरूरी है जो पानी के साथ मिलकर उसकी जरूरत को पूरा कर सकें।
ये दो चीजें मिलाकर पिएं पानी
पूजा मखीजा का आसान उपाय है एक गिलास पानी में थोड़ा नींबू और एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर पिएं। नींबू से शरीर को विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं, वहीं सेंधा नमक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है। ये मिक्स शरीर को जल्दी और बेहतर हाइड्रेट करता है और मानसून में होने वाली थकान से भी बचाता है।
छोटी आदतें बड़ा असर
अगर आप पानी पीना भूल जाते हैं तो पूजा एक मजेदार सलाह देती हैं, जैसे ही आप सोशल मीडिया खोलें, दो घूंट पानी पी लें। इस तरह की छोटी-छोटी आदतें रोज के रूटीन में शामिल करने से आप बिना महसूस किए ज्यादा पानी पीने लगेंगे।
पानी की बोतल हमेशा साथ रखें
बारिश के मौसम में कई बार बाहर निकलना मुश्किल होता है, ऐसे में पूजा मखीजा सजेस्ट करती हैं कि अपनी पानी की बोतल हमेशा पास रखें। जब आंखों के सामने पानी होगा, तो उसे पीने की याद भी बनी रहेगी। और इस तरह आप बिना प्यास लगे भी खुद को हाइड्रेट रख पाएंगे।
मानसून में सेहतमंद रहने का फॉर्मूला बहुत आसान है बस नींबू, सेंधा नमक और थोड़ी-सी समझदारी। पूजा मखीजा की ये सलाह हर किसी के काम आ सकती है, खासकर तब जब हम बारिश के मजे लेते हुए अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाते हैं।
