पासवर्ड शेयर करना भरोसे की निशानी या रिश्ते में दखल? जानें Couples को कहां खींचनी चाहिए Digital Boundary

Digital Boundary: आज के डिजिटल दौर में कपल्स के बीच पासवर्ड शेयर करना भरोसे की निशानी माना जाता है, लेकिन हर रिश्ते में निजी स्पेस भी जरूरी है। जानें कब पासवर्ड साझा करना सहज भरोसा है और कब यह पार्टनर की डिजिटल प्राइवेसी में दखल बन सकता है।

Digital Boundary: आज रिश्तों में प्यार सिर्फ साथ बैठकर बातें करने या एक-दूसरे का ख्याल रखने तक सीमित नहीं है। अब रिश्तों का एक हिस्सा फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, ई-मेल, बैंकिंग ऐप और चैट्स के रूप में डिजिटल दुनिया में भी मौजूद है। ऐसे में अक्सर कपल्स के बीच एक सवाल उठता है- क्या पार्टनर से पासवर्ड शेयर करना सच्चे भरोसे की निशानी है या फिर निजी जिंदगी में दखल की शुरुआत? सच यह है कि किसी रिश्ते में भरोसा जरूरी है, लेकिन भरोसे का मतलब यह नहीं कि दो लोगों के बीच कोई डिजिटल प्राइवेसी (Relationship Privacy) ही न रहे। आइए जानते हैं कपल्स के बीच कहां जरूरी है Digital Boundary की दीवार...

Digital Boundary

रिश्ते में Digital Boundary कब जरूरी है?

पासवर्ड बताना प्यार का सबूत क्यों?

कई कपल्स के लिए अपना फोन या सोशल मीडिया पासवर्ड साझा करना भरोसे और पारदर्शिता का प्रतीक होता है। उन्हें लगता है कि जब रिश्ते में कुछ छिपाना नहीं है तो पासवर्ड रखने में परेशानी कैसी? कभी-कभी यह व्यावहारिक जरूरत भी हो सकती है। उदाहरण के लिए, किसी आपात स्थिति में पार्टनर को जरूरी जानकारी तक पहुंच की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है, जब पासवर्ड शेयर करना प्यार की शर्त बन जाए। अगर कोई कहे, अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो अपना पासवर्ड दो, तो यह भरोसे से ज्यादा दबाव का संकेत हो सकता है।

End of Feed