Cooker Me Daliya Kaise Banaye (कुकर में दलिया कैसे बनाएं): सुबह सुबह नाश्ते में क्या बनाएं, जो जल्दी बनने के साथ साथ हेल्दी भी हो और स्वादिष्ट भी.. अगर आप भी रोज ऐसा सोचते हैं। तो ये वाली सिंपल और टेस्टी दलिया की रेसिपी आपके काम की हो सकती है। जिसे फॉलो कर आप झटपट कुकर में नमकीन दलिया तैयार कर सकते हैं। वैसे तो अगर दलिया को कढ़ाई में बनाएं, तो बार बार चलाना पड़ता है, इसी समस्या को हल करने के लिए यहां देखें कि कुकर में दलिया केसे बनाते हैं।
दलिया की रेसिपी
दलिया में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन तो कॉम्पलेक्स कार्ब्स होते हैं। जो सेहत के लिए खासतौर से आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ऐसे में यहां देखें हेल्दी सब्जियों वाले नमकीन दलिया की ईजी रेेसिपी इन हिंदी -
सामग्री
1 कप दलिया
1 छोटा प्याज
1 छोटा टमाटर
हरी मिर्च
हल्दी पाउडर
जीरा
नमक
इसी के साथ आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां तो मसाले एड कर सकते हैं।
प्रेशर कुकर में दलिया कैसे बनता हैं
प्रेशर कुकर में बढ़िया सा दलिया बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुकर में तेल गर्म करके उसमें जीरा तो बाकी सारी सब्जियों को एक एक करके डालकर अच्छे से भून लेना है। फिर सब्जियां भून लेने के बाद उसमें नमक, हल्दी, मिर्च डाल दें और फिर रोस्टेड दलिया डालकर उसमें करीब 2.5 कप पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। और फिर कुकर का ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर 2 सीटी आने तक पकने दें।
अच्छे से सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें और प्रेशर को अपने आप कम होने दें फिर ढक्कन खोलकर ठंडा होने दें और बस आपका स्वादिष्ट दलिया बनकर तैयार है। इसे आप धनिया, नींबू और कच्चे प्याज डालकर बढ़िया गर्मा गर्म सर्व कर सकते हैं।
