Makar Sankranti wishes 2023: तन में मस्ती, मन में उमंग, आओ भरें आकाश में रंग, इस संक्रांति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 12:40 AM IST

Makar Sankranti wishes 2023: मकर संक्रांति पर्व के अब कुछ ही दिन बाकि रह गए हैं। हिन्‍दू धर्म में इस पावन पर्व का विशेष महत्व है। यहां हम आपके लिए मकर संक्रांति के अवसर पर प्रियजनों को शुभकामनाएं देने के लिए शानदार शायरी लेकर आए हैं। इससे आप अपने दोस्तो व सगे संबंधियों को बधाई दे सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मकर संक्रांति को कहा जाता है हर्षोल्लास का त्‍योहार
  • इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
  • इस त्‍योहार पर गंगा स्नान कर करें दान पुण्‍य

Makar Sankranti wishes 2023: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति त्योहार का बहुत महत्व है। मकर सक्रांति का त्योहार धार्मिक के साथ सांस्कृतिक नजरिए से भी बेहद खास माना जाता है। इस त्‍योहार को हर्षोल्लास का त्‍योहार माना जाता है। इस त्‍योहार को अब गिने-चुने दिन बचा है। इस बार मकर संक्रांति की तिथि को लेकर भी असमंज की स्थिति है। कैलेंडर के हिसाब से मकर संक्रांति का पावन पर्व 14 जनवरी को है, लेकिन उदयातिथि 15 जनवरी को होने के कारण इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर गंगा स्नान कर दान पुण्‍य करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस कार्य से जातक के मानव जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और वह समस्त सुखों को भोगने के बाद मोक्ष की प्राप्ति करता है।

Makar Sankranti wishes 2023

शानदार शायरी से प्रियजनों को दें मकर संक्रांति की बधाई

मकर संक्रांति पर्व पर लोग अपने दोस्तों व सगे संबंधियों को कोट्स और शायरी भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी शानदार शायरी लेकर आए हैं, जिससे आप अपने प्रियजनों को भेजकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

End of Feed