Skin Care Tips: सुबह उठकर ताजगी के लिए लोग चाय व काफी पीना पसंद करते हैं। कॉफी पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और सुस्ती दूर होती है। ताजगी के साथ-साथ काफी का इस्तेमाल आपकी त्वचा को सुंदर व बेदाग बनाने के लिए भी किया जाता है। कॉफी एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती है या त्वचा को स्वस्थ रखने में असरदार मानी जाती है। कॉफी को आप त्वचा पर स्क्रब की तरह भी यूज कर सकते हैं, लेकिन इसका फेस मास्क बनाकर लगाने से इसके गुण पूरी तरह उभर कर सामने आते हैं।
कॉफी और दही का फेस मास्क-
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच दही मिलाएं। अब इसको अच्छे से बिना गांठ का मिश्रण बना लें। इस पैक को अपने चेहरे पर ध्यान से लगाएं और कम से कम 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। सूखने के बाद से धीरे-धीरे चेहरे को साफ करें व गर्म पानी से चेहरे को धो लीजिए। दही में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड पाया जाता है, जो फेस से ऑयल को कम कर सकता है।
कॉफी और बेसन का फेस मास्क-
एक बाउल में दो चम्मच कॉफी व एक चम्मच बेसन लीजिए। अब पेस्ट बनाने के लिए आप एलोवेरा या दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेस्ट को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। 15 से 20 मिनट गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें। यह स्किन सेल्स को रिपेयर करता है व स्कन से झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करता है।
कॉफी एलोवेरा फेस मास्क-
इस मास्क को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स कम होते हैं और चेहरे पर चमक आती है। दो चम्मच कॉपी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इसके 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लीजिए।
इन चीजों के साथ-साथ आप कॉफी को कोकोनट ऑयल के साथ भी मिलाकर फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच कॉफी लेनी है और इसमें एक चम्मच नारियल तेल को मिला लेना है। पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर अप्लाई करना है और सूखने के बाद गर्म पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लेना है। यह आपकी त्वचा से झुर्रियों को कम करता है और चेहरे में निखार लाने में आपकी मदद करता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
