युवा नाराज हों तो सत्ता क्या करे? CJP Protest पर चाणक्य की नीति से समझें

CJP Protest के बीच जानिए युवा असंतोष पर चाणक्य की शासन नीति क्या कहती है। सत्ता को विरोध दबाना चाहिए या संवाद और जवाबदेही से भरोसा लौटाना चाहिए?

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा युवाओं की भीड़ और हाथों में लहराते पोस्टर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हैं ।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं में धांधली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे जैसी मांगों के लिए किया जा रहा है। सड़कों पर उतरे सैंकड़ों युवा अपने फोन से पुलिस बैरिकेड्स और नारों का जो सीधा प्रसारण कर रहे हैं, उससे सिस्टम को लेकर उनकी निराशा और अविश्वास सामने आ रहा है।

chanakya niti

चाणक्य नीति क्या कहती है युवा आंदोलन पर (AI Image)

यह जनाक्रोश NEET जैसे पेपर्स के लीक होने के बाद शुरू हुआ है। हालांकि हमारे देश में पेपर लीक कोई नए मामले नहीं हैं। पिछले 40 वर्षों से तमाम एंट्रेंस एग्जाम के पेपर लीक होते आए हैं। बोर्ड परीक्षाएं भी इसका अपवाद नहीं हैं। लेकिन इस बार जिस तरह सड़कों पर यूथ उतर आया है- उस पर चाणक्य नीति क्या कहती है, जानते हैं।

End of Feed