Chutney Recipe: सुखी रोटी खाने में भी आ जाएगा मज़ा, देखें गर्मियों में बनाने के लिए टमाटर और पुदीना की शानदार चटनी की रेसिपी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 24, 2023, 09:24 PM IST

Tamatar-Pudina Chutney recipe (टमाटर-पुदीना चटनी कैसे बनाएं): गर्मियों में सब्जी खाने का मन नहीं है, तो ऐसे में घर पर ही शानदार टमाटर और पुदीना की चटनी बनाकर एन्जॉय की जा सकती है। जो स्वाद में बेहतरीन है ही, बनाने में भी आसान है और शरीर में ठंडक भी पहुंचाएगी। देखें टमाटर और पुदीने की चटनी की टेस्टी और ईजी रेसिपी।

Tomato-Pudina Chutney recipe: गर्मियों में रोटी के साथ अगर सब्जी खाने का मन नहीं है, तो दोपहर के लंच में स्वाद और ताजगी जोड़ने वाली टेस्टी खट्टी-मीठी चटनी बनाकर सर्व की जा सकती है। जिसके साथ सुखी रोटी भी बहुत ज्यादा टेस्टी लगती है, गर्मियों के मौसम के हिसाब से आप लजीज टमाटर, पुदीना से लेकर आम की चटनी तक बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। चटनी स्वाद में तो एक नंबर होती ही है, इसे बनाना भी बहुत आसान है साथ ही इसको गर्मियों में खाने से शरीर में ताज़गी और ठंडक रहेगी। यहां देखें गर्मियों में खाने के ज़ायका बढ़ाने के लिए शानदार टमाटर-पुदीना की चटनी की रेसिपी-

Summer recipe, Tamatar chutney pudina chutney recipe, chutney recipe for summer (1)

Tomato and pudina chutney recipe for summer

टमाटर की चटनी कैसे बनाएं, Tomato chutney recipe

सामग्री

4 कटे हुए टमाटर

5 लहसुन की कलियां

4 कटी हरी मिर्च

1 चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक

आधा चम्मच चीनी

आधा चम्मच जीरा

1 चम्मच तेल

स्वादानुसार नमक

विधि

  • लजीज टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छी से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें और अलग रख दें।
  • फिर कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, लहसुन को एक पैन में डालकर एक चम्मच तेल के साथ अच्छे से फ्राई कर लें।
  • जीरा, मिर्च, अदरक, लहसुन में तड़का लगाने के बाद कटे हुए टमाटर को भी उसमें डाल दें और स्वादानुसार नमक के साथ बेहतरीन चटनी बना लें।
  • टमाटर को कुछ देर के लिए पकाने के लिए 3-4 मिनट तक ढंक कर थोड़ा सा पका ले। खट्टी मीठी टमाटर की चटनी के लिए आप इन टमाटरों में शक्कर भी डाल सकते हैं।

End of Feed