लाइफस्टाइल

Tulsi Plant Care Tips: गर्मियों में एकदम सूख गया है तुलसी का पौधा? देखें कैसे ध्यान रखना हो सकता है असरदार

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 25, 2023, 10:10 AM IST

How to take care of Tulsi plant (तुलसी की देखभाल कैसे करें): गर्मियों में जैसे हमारी त्वचा जल कर एकदम डल हो जाती है, उसी तरह पेड़-पौधों का भी धूप और तेज़ गर्म हवाओं से बुरा हाल है। अगर आपके आंगन के पेड़-पौधे हैं, जो जल कर बेजान हो गए हैं। तो ये प्लांट केयर टिप्स आपके बड़े काम की हो सकती है, खास तौर से यहां देखें तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करना असरदार हो सकता है।

Image

How to take care of Tulsi plant in summer in Hindi

How to take care of Tulsi plant (तुलसी की देखभाल कैसे करें): गर्मियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में गर्म हवाओं और तेज़ धूप के कारण जितना आप परेशान हैं। उतना ही आपके घर आंगन के पेड़-पौधें भी होंगे ही होंगे, जी हां जैसे हमारी त्वचा तेज़ धूप में रहने की वजह से जल जाती है, वैसे ही पौधों की पत्तियां भी धूप के कारण सूख कर बेजान हो जाती है। खास तौर से जो तुलसी जैसे छोटे पौधों का हाल और भी बुरा हो जाता है, इसलिए इनका ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। यहां देखें गर्मियों में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें और इस तेज़ धूप वाले मौसम में उसे सूखने से कैसे झटपट बचाया जाए।

गर्मियो में तुलसी के पौधे को हरा रखने की टिप्स, Tulsi plant care tips for summer

  • पौधा कोई भी हो अगर आपके द्वारा चुनी गई मिट्टी या खाद गलत है। तो किसी भी मौसम में आपका पौधा जी ही नहीं पाएगा। इसलिए गर्मियों के सीज़न में अगर आप चाहते हैं कि, आपका पौधा एकदम हरा भरा रहे तो मिट्टी और खाद का सही चुनाव करना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।
  • तुलसी के गमले में जिस भी प्रकार की मिट्टी डाल रहे हैं, उसमें खासतौर से 30 प्रतिशत रेत भी डाले। मिट्टी में रेत मिक्स करने से पौधे की अच्छी ग्रोथ होती है।
  • अन्य पौधों की तुलना में तुलसी प्लांट की जड़े जल्दी फंगस की चपेट में आ जाती हैं। इसलिए गर्मी देखते हुए पौधे में ज्यादा पानी भी बिल्कुल न डाल दें। पानी की नियमित मात्रा रखना हर पौधे के लिए जरूरी है। क्योंकि ज्यादा पानी डाल देने की वजह से पौधे गल जाते है और सड़ भी जाते हैं।
  • गर्मियों में तुलसी के पौधे को आपको रोज़ पानी देना है, हालांकि ध्यान रखे कि ये पानी नियमित मात्रा में थोड़ा थोड़ा ही हो।
  • तुलसी सूख कर खराब न हो जाए, इसलिए तुलसी को हमेशा ही आपको गहरे तले के गमले में उठाना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी के पौधे की जड़ में हमेशा ही नमी रहेगी और पौधा लंबे समय तक हरा भरा रहेगा।
  • अगर आप चाहते हैं कि, आपका पौधा तेज गर्मी और धूप में भी खराब न हो। तो ऐसे में आपको रोज़ तुलसी को खुर्पी से थोड़ा-थोड़ा खुरचना होगा। मिट्टी और खाद जब अच्छे से मिल जाते हैं, तो पौधा लंबे समय तक बेहतरीन रहता है।
  • पौधे की कटाई-छटाई भी समय समय पर करना अत्यंत आवश्यक है।

गर्मियो में अगर आप इसी प्रकार से अपने तुलसी के पौधे का ध्यान रखते हैं, तो बेशक आपका पौधा इस तेज़ धूप और गर्म हवाओं वाले मौसम में भी एकदम हरा भरा रहेगा। न केवल तुलसी बल्कि इन टिप्स का पालन आप गर्मियों में किसी भी पौधे की देखभाल करने के लिए कर सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article