Chhath Puja Kaddu Recipe: नहाय खाय में जरूर बनाएं लौकी की सात्विक सब्जी, कम मसालों में मिलेगा लाजवाब स्वाद

छठ पूजा के खास नहाय खाय प्रसाद में कद्दू या लौकी की सब्जी का अपना अलग महत्व है। कम मसालों और शुद्ध सामग्री से बनी यह सात्विक सब्जी स्वाद के साथ परंपरा का एहसास भी कराती है। जानिए इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।

Chhath Puja Nahay Khay Kaddu Recipe: छठ पूजा का नाम आते ही मन में ठेकुआ, गुड़ की खीर, फल और केले के पत्ते पर सजे पारंपरिक पकवानों की तस्वीर उभरने लगती है। लेकिन इस पर्व के खानपान में एक ऐसी सब्जी भी है, जिसके बिना कई घरों में छठ का प्रसाद अधूरा माना जाता है। यह है कद्दू या लौकी की सात्विक सब्जी। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ के दौरान इसे छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय में खास तौर पर बनाया जाता है।

End of Feed