इस नवरात्रि ट्राय करें कुछ नया, शेफ संजीव कपूर ने शेयर की पौष्टिक और स्वादिष्ट सामो पुलाव रेसिपी

इस नवरात्रि आप भी साबूदाना खिचड़ी से हटकर कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो संजीव कपूर की यह समा चावल पुलाव रेसिपी आजमा सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि का पवित्र पर्व आ गया है। नवरात्रि के व्रत में ज्यादातर लोग साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की पूड़ी या आलू की सब्जी बनाते हैं। अगर आप इस बार कुछ नया और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की समा चावल पुलाव रेसिपी आजमा सकते हैं। इसे समा के चावल, मौसमी सब्जियों, काजू और ताजे हरे धनिये से तैयार किया जाता है। यह एक ऐसा व्यंजन है, जिसे कम मेहनत में एक ही बर्तन में बनाया जा सकता है।

Samo Pulao Recipe

शेफ संजीव कपूर की सामो पुलाव रेसिपी (Photo: Youtube)

समा के चावल को अंग्रेजी में बार्नयार्ड मिलेट कहा जाता है। व्रत में इसे अनाज के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सब्जियों और मसालों के साथ पकने पर इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाता है। खाने में यह जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही पौष्टिक भी।

End of Feed