Happy Raksha Bandhan Rakhi Wishes: भाई तुम जियो हजारों साल...रक्षाबंधन के मौके पर अपने कजिन को यहां से भेजें शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 9, 2025, 05:52 AM IST

Happy Rakhi Wishes Images For Cousin Brothers (चचेरे भाईयों के लिए राखी की शुभकामनाएं) : अगर आप अपने कजिन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं। इन मैसेज के साथ आप अपने कजिन को प्यार भरा हैप्पी रक्षाबंधन विश कर सकते हैं।

Happy Rakhi Wishes Images For Cousin Brother: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते को समर्पित त्योहार है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, खुशहाली और सुरक्षा की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनका हमेशा उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस खास मौके पर भाई और बहन एक दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने चचेरे भाई को रक्षाबंधन की शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां विशेज, कोट्स, मैसेज देखें। जिन्हें आप शेयर भी कर सकते हैं।

रक्षाबंधन मुबारक हो (Image: Canva)

Happy Rakhi Wishes Images For Cousin Brother in Hindi

1. भाई तुम जियो हजारों साल,

मिले कामयाबी तुम्हें हर बार,

खुशियों की हो तुमपे बौछार,

यही दुआ करते हैं हम बार-बार।

रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!

2. राखी है प्यार का त्योहार,

बहन करती है भाई से दुलार।

भाई देता है उसकी रक्षा का वचन,

इस प्यार भरे रिश्ते को प्रणाम।

राखी की बधाई!

3. कच्चे धागों का है ये बंधन,

प्यार भरी है इसकी हर एक धड़कन।

बहन का प्यार और भाई का साथ,

मुबारक हो राखी का ये पावन दिन खास।

End of Feed