Navratri 2026: घर में बच्चे और बुजुर्ग भी रख रहे हैं नवरात्रि व्रत, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

Navratri 2026 Healthy Fasting Tips: चैत्र नवरात्रि 2026 जल्द ही शुरू होने वाले हैं। ऐसे में अगर आपके घर के बच्चे और बुजुर्ग भी व्रत रखने का प्लान बना रहे हैं, तो उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस दौरान आसान हेल्थ टिप्स अपनाकर उनके व्रत को सुरक्षित बनाया जा सकता है। यहां जानें नवरात्रि व्रत के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि कमजोरी और थकान जैसी परेशानी से बचा जा सके।

Navratri 2026 Healthy Fasting Tips: चैत्र नवरात्रि आस्था और भक्ति का खास त्योहार माना जाता है। इन नौ दिनों में बहुत से लोग माता की पूजा के साथ व्रत भी रखते हैं। आजकल कई घरों में बच्चे और बुजुर्ग भी श्रद्धा के साथ व्रत रखते हैं। लेकिन उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि उम्र और शरीर की जरूरतें अलग होती हैं। अगर व्रत के दौरान सही खानपान और दिनचर्या न हो तो कमजोरी, चक्कर या थकान जैसी दिक्कत हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि कुछ आसान हेल्थ टिप्स अपनाकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए नवरात्रि का व्रत सुरक्षित और आरामदायक बनाया जाए।

बच्चे-बजुर्गों के लिए हेल्दी फास्टिंग टिप्स

बच्चे-बजुर्गों के लिए हेल्दी फास्टिंग टिप्स (PC- AI)

व्रत में पौष्टिक और संतुलित डाइट देना जरूरी

नवरात्रि के व्रत में खाने की चीजें थोड़ी सीमित हो जाती हैं, लेकिन बच्चों और बुजुर्गों को पोषण मिलना बहुत जरूरी है। इसलिए व्रत में फल, दूध, दही, मखाना, साबूदाना और सूखे मेवे जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए। ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और जरूरी पोषक तत्व भी पहुंचाते हैं। कोशिश करें कि उन्हें लंबे समय तक खाली पेट न रहने दें और थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ हल्का खाने को देते रहें।

End of Feed