Chaitra Navratri Special Mehndi: हाथों में ये खूबसूरत मेहंदी लगाकर करें माता रानी का स्वागत, देखें लेट्सट ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 28, 2025, 11:56 PM IST

Chaitra Navratri Special Mehndi: चैत्र नवरात्रि का त्योहार इस साल 30 मार्च से शुरू हो रहा है। इस त्योहार को भारत में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार के खास मौके पर सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में अगर आप भी चैत्र नवरात्रि के खास मौके पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये डिदाइन्स ट्राय कर सकती हैं।

Chaitra Navratri Special Mehndi: मेहंदी को सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। नवरात्रि में महिलाएं और लड़कियां इसे सौभाग्य के प्रतीक के रूप में लगाती हैं। मेहंदी हाथों की सुंदरता को बढ़ाती है। पारंपरिक भारतीय मेहंदी में फूल, पत्तियां और जालीदार पैटर्न बहुत लोकप्रिय हैं। चैत्र नवरात्रि वसंत ऋतु में मनाई जाती है, इसलिए फूलों और पंखुड़ियों से जुड़ी मेहंदी डिजाइन1 लगाना अच्छा माना जाता है। यहां हम कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे आप चैत्र नवरात्रि के मौके पर हाथों में रचा सकती हैं।

Chaitra Navratri Special Mehndi

ट्रेडिशनल देवी मेहंदी डिजाइन

चैत्र नवरात्रि के खास मौके पर आप मां दुर्गा की तस्वीर वाली मेहंदी हाथों में रचा सकती हैं। हाथ पर मां दुर्गा की फोटो बनवाने के बाद आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करेंगे। आप प्रतिकात्मक तस्वीर भी बना सकती हैं। इन दिनों ये मेहंदी डिजाइन खूब ट्रेंड में है।

End of Feed