क्या मछली के बाद गुड़ खा सकते हैं, मछली खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

Can we eat jaggery after eating Fish : आयुर्वेद के अनुसार, मछली और गुड़ का मेल 'विरुद्ध आहार' की श्रेणी में आता है। मछली की तासीर गर्म होती है और गुड़ भी तासीर में गर्म होता है।

Can we eat jaggery after eating Fish: भोजन के भी कुछ नियम होते हैं। ये नियम धार्मिक मान्यताओं के साथ ही वैज्ञानिक और स्वास्थ्य के नजरिये से भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसा ही एक नियम है कि मछली खाने के बाद क्या खाना चाहिए या क्या नहीं खाना चाहिए। इससे जुड़े कुछ सवाल हैं जो लोग इंटरनेट पर खूब सर्च करते हैं। जैसे कि क्या मछली खाने के बाद गुड़ खा सकते हैं, क्या मछली के बाद दही खा सकते हैं या फिर मछली खाने के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए। यहां हम ऐसे ही सारे सवालों का जवाब एक साथ लेकर आए हैं:

Can we eat jaggery and fish together

क्या मछली के साथ गुड़ खा सकते हैं (AI Image)

क्या मछली के बाद गुड़ खा सकते हैं?

मछली खाने के तुरंत बाद गुड़ खाना उचित नहीं माना जाता है। भोजन के बाद मीठा खाने की आदत आम है, लेकिन मछली के साथ गुड़ का रासायनिक मेल शरीर में टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मछली के सेवन के कम से कम 2 से 3 घंटे बाद ही गुड़ या उससे बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। तुरंत गुड़ खाने से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे भारीपन या जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

End of Feed