Omega 3 fatty acid overdose: ओमेगा 3 फैटी एसिड्स वो जरूरी एसिड्स हैं, जो हमारे शरीर के फंक्शन्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम इन्हें खुद प्रोड्यूज नहीं कर सकते हैं लेकिन इन्हें अपनी डाइट से प्राप्त किया जा सकता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पॉली अनसेचुरेटेड होते हैं। सालमोन, फिश ऑयल, फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स, कोकोनट ऑयल्स आदि ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के अच्छे स्त्रोत हैं। इनके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। लेकिन इन एसिड्स का अधिक मात्रा में सेवन करने यानी इसकी ओवरडोज लेने से कई समस्याएं भी हो सकती हैं जिनमें लो ब्लड प्रेशर भी शामिल है। ओमेगा 3 फैटी एसिड की ओवरडोज का शरीर पर नेगेटिव प्रभाव हो सकता है। आइए जानें कि इन एसिड्स को अधिक मात्रा में लेने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?
ओमेगा 3 फैटी एसिड की ओवरडोज के बारे में जानें
ओमेगा 3 फैटी एसिड की ओवरडोज का शरीर पर क्या प्रभाव होता है?
जैसा कि हम सब जानते हैं कि हर चीज की अधिकता खराब होती है। इसलिए, इन फैटी एसिड्स की हाई डोज लेना भी हानिकारक हो सकता है। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे इम्यून सिस्टम में परेशानी और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। यानी, इसकी ओवरडोज का हमारे शरीर पर बुरा असर हो सकता है। आइए जानें इन समस्याओं के बारे में:
वजन का बढ़ना- अधिकतर लोग फैट को कम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सेवन करते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे फैटी फिश या फिश ऑयल वजन कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन, इन्हें अधिक मात्रा में लेने से वजन बढ़ सकता है, क्योंकि इनमें फैट्स और कैलोरीज अधिक होती हैं।
डायबिटीज- ऐसा भी माना जाता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड्स अधिक मात्रा में लेने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। क्योंकि, इससे ग्लूकोज की प्रोडक्शन स्टिमुलेट हो सकती है, जिससे लॉन्ग टर्म ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
डायरिया- पेट की समस्याएं जैसे डायरिया और इरेगुलर बॉउल मूवमेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की ओवरडोज से जुड़ी हुई हैं। यही नहीं, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का अनबोर्न चिल्ड्रन के ब्रेन डेवलपमेंट पर भी नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स हर व्यक्ति के न्यूट्रिशन का महत्वपूर्ण भाग है और शरीर के सभी सेल्स की बेसिक हेल्थ में योगदान देता है। इसे हम अपनी डाइट से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। लेकिन, इसकी ओवरडोज से हमारी हेल्थ को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए, इन्हें सही मात्रा में ही लेना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
