Travel Places In India: फेस्टिव इव शुरू हो गया है। जिसमें लोग सबसे ज्यादा घूमने प्लान बनाते हैं। लेकिन कहां जाएं इसी पर विचार करते रहते हैं। क्योंकि हर कोई एक ही चीज सोचता है कि कम पैसे में कहां घूमा जाए तो आपको किसी तरह की कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कम पैसों में आप कहां घूम सकते हैं।
भारत में हैं बजट में घूमने वाली ये जगहें
ऊटी
ऊटी दक्षिण-भारत की जानी-मानी जगह है जहां घूमना लोगों को पसंद है लेकिन लोग खर्चे को लेकर जाना कम पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें, कि ये बहुत बजट फ्रेंडली जगह हैं। जहां आप ट्रेंशन फ्री घूम सकते हैं।
पुष्कर
पधारो म्हारे देस रे... राजस्थान का पुष्कर शहर घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है जहां आपको झील, पुष्कर पशु, मेला, नाग पहाड़ देखने को मिलेगा। जिसको देखने में काफी मजा आता है।
वाराणासी
वाराणासी में आपको बहुत सारे घाट और मंदिर देखने को मिलेगे। जहां जाकर आप अपने आपको शंकर की नगरी में लीन कर लेंगे। क्योंकि यहां वातावरण ही ऐसा है यहां कोई भी आता है वो भोले के रंग में रंग जाता है।
पंजाब
पंजाब भी घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहां पर आपक बाघा बार्डर, जलियावाला बाग, गोल्डन टेंपल और भी चीजें घूम सकते हैं। यहां घूमने में आपका बहुत कम पैसा खर्च होगा।
इसके अलावा और भी कई जगाहें हैं जहां आप कम बजट में घूम सकते हैं। इससे आपका न्यू ईयर अच्छा बनेगा और आपको घूमने में मजा आ जाएगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
