Bridal Leg Mehndi Designs: मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का हिस्सा है। वहीं, जब बात नई दुल्हन को सजाने की आती है तो मेहंदी जरूर लगाई जाती है। आजकल तो शादियों का सीजन भी है। ऐसे में लड़कियां अपनी शादी के लिए मेंहदी के सबसे अच्छे डिजाइन्स पसंद कर रही हैं। हाथ के साथ-साथ पैरों की मेहंदी की भी खूब डिमांड है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप पैर की मेहंदी ढूंढ रही हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम खास आपके लिए ही पैर की मेहंदी के स्टाइलिश डिजाइन्स लेकर आए हैं।
Leg Mehndi Designs / Bridal Mehndi Designs / Foot Mehndi Designs Photos-
जाल डिजाइन वाली मेहंदी की बात ही अलग है। दुल्हन अपने पैरों में जाल डिजाइन की मेहंदी लगवाकर अपने खास दिन को और भी खास बना सकती हैं। देखने में ये स्टाइलिश और क्लासी भी लगती हैं।
दुल्हन को अगर भरे-भरे पैर की मेहंदी चाहिए तो यहां उनके लिए फूल लेग मेहंदी के नए डिजाइन्स भी हैं। ऐसे डिजाइन्स शादी के दिन आपका रूप निखार देते हैं और हर किसी की नजर बस पैरों पर ही टिकी होती है।
अगर आपको अपने पैरों में आल्ता डिजाइन वाली मेहंदी लगवानी है तो आप इस डिजाइन को बड़ी आसानी से बनवा सकती हैं। ऐसे मेहंदी दुल्हन के पैरों में सुंदर भी लगती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन सिर्फ हाथ ही नहीं पैर में भी मस्त लगती है। इस तरह की मेहंदी अगर दोनों पैरों में एक ही सिमेट्री में बनाई जाए तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।
कई सारी दुल्हन अपने पैरों में हल्की मेहंदी ही लगवाती हैं, लेकिन उसमें भी वो स्टाइलिश डिजाइन्स की तलाश में रहती हैं। ऐसे में ये डिजाइन उनके लिए बेस्ट होते हैं। आप इन डिजाइन्स को आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
