Bridal Back Hand Mehndi Designs (बैक हैंड मेहंदी डिजाइन): दुल्हन के हाथों में मेहंदी खूब जचती है। वहीं, इस शादी सीजन में जो होने वाली दुल्हन हैं, वो अपने लिए मेहंदी के डिजाइन्स ढूंढ रही हैं। हर लड़की को अपने इस स्पेशल डे के लिए सबसे सुंदर डिजाइन्स ही चाहिए होते हैं। मेहंदी के डिजाइन्स सिर्फ हथेली पर नहीं हथेली के पीछे यानी बैक हैंड के लिए भी सर्च किए जाते हैं। इसी सर्च का समाधान यहां पर है। जी हां, शगना दी मेहंदी में आज हम ब्राइडल बैक हैंड मेहंदी के डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।
Bridal Mehndi Designs For Brides / Bridal Back Hand Mehndi Photo (दुल्हन की मेहंदी फोटो) -
अगर आप होने वाली दुल्हन हैं और आपको भरे-भरे हाथ की मेहंदी पसंद है तो आप इस तरह की फूल बैक हैंड मेहंदी लगा सकती हैं। ऐसी मेहंदी आपके ब्राइडल लुक में निखार लाती है।
दुल्हन के हाथों में ऐसी कमल के फूल वाली मेहंदी खूब जचती है। ऐसी मेहंदी को लगाने के बाद जब इसका रंग आता है तो दुल्हन बड़ी प्यारी लगती हैं।
अगर आप होने वाली दुल्हन हैं और आपके हाथों की जूलरी भरी-भरी है तो आपको बैक हैंड पर ऐसी गोल टिक्की वाली मेहंदी लगवानी चाहिए। ये डिजाइन लेटेस्ट भी है और खूबसूरत भी लगता है।
ये मेहंदी का रॉयल डिजाइन है। होने वाली दुल्हन आजकल इस डिजाइन को भी ट्राई कर रही हैं, क्योंकि ये ट्रेंड में है।
जाल डिजाइन मेहंदी के तो क्या ही कहने। ऐसी मेहंदी के डिजाइन तो दूर से ही दिख जाते हैं और अगर दुल्हन ये लगाए तो उसका रूप और निखर जाता है।
