उबला अंडा या ऑमलेट: जानें गर्मी के मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

Boiled Egg vs Omlette in Summers (गर्मी में अंडा कैसे खाएं): गर्मी के मौसम में भी अंडे खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है। बस इसे खाने का तरीका बदल लें।

Boiled Egg vs Omlette in Summers: अंडे को प्रोटीन और पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। शायद इसी कारण बहुत से लोगों की डाइट का अहम हिस्सा भी होता है ये अंडा (Egg)। लेकिन भारत जैसे देश में जहां गर्मियों में तापमान 45°C के पार चला जाता है, इसे खाने के तरीके को लेकर अकसर असमंजस बना रहता है। बॉयल्ड एग और ऑमलेट, दोनों के अपने फायदे हैं (Egg Benefits), लेकिन गर्मियों में क्या खाना ज्यादा बेहतर है और क्यों। आइए समझते हैं:

Boiled Egg vs Omlette, can we eat Eggs in Summers

क्या गर्मियों में उबले अंडे या ऑमलेट खा सकते हैं?

गर्मी के मौसम में अंडे खा सकते हैं क्या?

अंडे की तासीर गर्म होती है। गर्मी के दिनों में हमारा मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा हो जाता है और पाचन तंत्र संवेदनशील रहता है। ऐसे में भारी या तेल-मसाले वाला भोजन शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है, जिससे पेट खराब होना, मुहांसे या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अंडा किस तरह से खाना है इसका चुनाव भी समझदारी से करना होगा।

End of Feed