Happy Birthday Wishes for Ex Lover in Hindi: मोहब्बत अपने साथ मजबूरी, रुसवाई और बेवफाई भी लेकर आता है। कुछ लोग साथ जीने मरने की कसम तो खाते हैं मगर कुछ दूर चल दोनों की राहें जुदा हो जाती हैं। ताउम्र के लिए वह एक दूसरे के पूर्व प्रेमी या प्रेमिका के तौर पर दर्ज हो जाते हैं। रिश्ता भले खत्म हो जाए लेकिन दिल के किसी कोने में एक जगह तो बची ही रहती है। इसीलिए जब बात अपने एक्स के जन्मदिन की आती है तो मन करता है कि शुभकामना भेज दें। मगर हिचक के कारण हम रुक जाते हैं। अपने एक्स प्रेमी या प्रेमिका को हम इसलिए भी विश नहीं करते, क्योंकि हमें लगता है कि हम क्या लिख कर बधाई भेजें। अगर आप भी अपने एक्स के बर्थडे पर उन्हें विश करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप अपने एक्स के जन्मदिन पर ये बधाई संदेश भेज उन्हें बता सकते हैं कि भले अब आप दोनों की राहें अलग हो गई हैं लेकिन दिल में एक जगह आज भी उन्ही के नाम से खाली है।
Happy Birthday Wishes to Ex Lover in Hindi
Happy Birthday Wishes for Ex Lover
- आप ही वह व्यक्ति हैं जो मेरे जीवन को खुशियों और आनंद से भर देते थे। हैप्पी बर्थडे डियर।
- मुझे आशा है कि यह दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लाएगा और आपके दिल को प्यार और गर्मजोशी से भर देगा। भगवान आपको इस दुनिया के साथ-साथ उसके बाद भी सभी बेहतरीन चीज़ें प्रदान करें! जन्मदिन की शुभकामनाएं!
- आपका जन्मदिन ढेर सारे प्यार और खुशियों से भरा हो। ईश्वर आपको आपके सारे सपने पूरे करें।
Happy Birthday Wishes for Ex in Hindi
- मुझे नहीं पता कि हम कभी दोबारा साथ आएंगे या नहीं, लेकिन मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे आशा है कि यह वर्ष आपके लिए आनंद और खुशियों से भरा हो! आप यह डिजर्व करते हो।
- मैं जितनों से मिली आप अब तक के सबसे अच्छे इंसान हैं। चाहे हमारे बीच कुछ भी हो आप प्लीज ऐसे ही बने रहना। इसी कामना के साथ आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।
Happy Birthday Wishes for Ex Boyfriend in Hindi
- भले हम अलग हो गए हों, फिर भी मैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहता हूँ। मैं आशा करता हूं कि आपका दिन अच्छा रहे और आपके सभी सपने और आकांक्षाएं पूरी हों।
- मैं कामना करता हूं कि आपका आगे का जीवन अद्भुत हो। ईश्वर का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। जन्मदिन की शुभकामनाएं!
Happy Birthday Wishes for Ex Girlfriend
- जन्मदिन मुबारक हो, प्रिय! मुझे आशा है कि आपके इस विशेष दिन पर सब कुछ अच्छा रहेगा! मैं आने वाले वर्ष में आपके जीवन में शांति और समृद्धि, प्रेम, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करना चाहता हूं! अपना विशेष दिन मनाते हुए दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएं!
- भले ही हम अब साथ नहीं हैं, फिर भी आप मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखते हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।
- हो सकता है कि मैं आपके साथ न हूं, लेकिन फिर भी मैं आपकी खुशी की दुआएं करता हूं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।
अगर आपको ये शुभकामना संदेश पसंद आए हों तो आप अपनी झिझक को दूर करें और अपने एक्स को बेधड़क जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज दें। आपका शुभकामनाएं पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर जाएगी।
