Bhai Dooj Rangoli Design 2026 (भाई दूज की रंगोली): भाई दूज का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत ही दिल के करीब होता है। दिवाली के बाद आने वाली भाई दूज या भाऊबीज के त्योहार पर बहने अपने भाई को तिलक लगाती हैं और लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई दूज के त्योहार पर अगर आप भी भैया के लिए स्पेशल सजावट करना चाहती हैं। तो आंगन में ये वाली भाई दूज की स्पेशल रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। देखें भाई दूज रंगोली डिजाइन, भाऊ बीज के रंगोली डिजाइन फोटो।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - समय की कमी के चलते नहीं कर पाए शॉपिंग? ये लास्ट-मिनट गिफ्ट आइडियाज आएंगे आपके काम
Rangoli designs for Bhai Dooj, Bhaubeej Rangoli simple
भाई दूज के लिए एकदम ही सिंपल और सुंदर से लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो आपके लिए ये वाली रंगोली की डिजाइन सबसे ज्यादा अच्छी हो सकती है।
इस तरह की रंगोली के डिजाइन बिगिनर्स भी एकदम आसानी से बना सकते हैं। इस रंगोली को आप फूलों और दीयो से सजा सकते हैं। बेशक ही भाऊबीज तो भाई दूज के मौके पर ऐसी रंगोली आंगन की शोभा बढ़ा देगी।
भाई दूज के अवसर ऐसी वाली गिफ्ट्स, मिठाई तो तिलक से सजी हुई रंगोली की डिजाइन भी शानदार लगेगी। घर के द्वार या आंगन में ऐसी वाली रंगोली बनाएंगे तो हर कोई रुक रुककर देखेगा।
फ्लोरल स्टाइल वाली रंगोली भी बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक देती है। आप चूड़ी की मदद से ऐसी वाली शानदार रंगोली बना सकते हैं। इसी के साथ रंगों की जगह फूलों से रंगोली बनाने का भी अपना अलग आकर्षण है। इसके लिए गेंदे, गुलाब और सफेद फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। गोल आकार में फूलों की अलग-अलग परतें बनाएं। बीच में एक छोटा दीपक रख दें।
भाई दूज भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार है, इसलिए इस मौके पर ऐसी रंगोली बनाना अच्छा रहेगा जिसमें दोनों के प्यार की झलक दिखाई दे। आप रंगोली के बीच में भाई-बहन की आकृति बना सकती हैं। इसके आसपास छोटे दिल, फूल और रंगीन बॉर्डर बनाएं। यह डिजाइन त्योहार के असली भाव को खूबसूरती से दिखाएगा।
इसी के साथ साथ आप भाई दूज पर मोर के आकार वाली रंगोली भी बना सकते हैं। इसके पंखों को नीले, हरे, पीले और बैंगनी रंगों से सजाएं। आसपास छोटे फूल और पत्तियां बनाकर डिजाइन को पूरा करें।
त्योहार के अवसर पर स्वास्तिक और शुभ संदेश वाली रंगोली भी बहुत ही ज्यादा सुंदर लगेगी। वहीं अगर आप बड़ी और जटिल रंगोली नहीं बनाना चाहतीं, तो घर के दरवाजे के दोनों ओर सुंदर बॉर्डर बना सकती हैं। इसके लिए छोटे दीये, पत्तियां, फूल और गोल बिंदुओं का इस्तेमाल करें। बीच-बीच में रंगीन पैटर्न बनाकर इसे नया लुक दें। यह डिजाइन छोटे घरों और अपार्टमेंट के लिए भी बढ़िया है।
