घर का हर कमरा मांगता है अलग पौधा, जानिए किस जगह कौन-सा प्लांट लगाना होगा फायदेमंद और सही

घर की सभी जगहों पर एक जैसे पौधे नहीं लगाने चाहिए। इसकी जगह आप अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पौधे लगाएं। आइए जानते हैं बेडरूम से लेकर किचन तक किस कमरे में कौन-सा पौधा रखना शुभ और फायदेमंद होता है?

Home Decor Plants: घर में पौधे लगाना अब केवल सजावट का हिस्सा नहीं रह गया है। सही जगह पर सही पौधा रखने से घर का माहौल अधिक ताजा महसूस होता है, कुछ पौधे इनडोर हवा को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं और हरियाली मानसिक सुकून का एहसास भी बढ़ाती है। हालांकि हर पौधा हर कमरे के लिए उपयुक्त नहीं होता है। किसी को ज्यादा धूप चाहिए तो कोई कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है। इसलिए आपको जगह के हिसाब से पौधे का चयन करना चाहिए। आइए जानते हैं (Indoor Gardening Tips) कि घर के किस कमरे में कौन-सा पौधा रखना सबसे बेहतर माना जाता है।

Home Decor Plants

घर के लिए बेस्ट पौधे

बेडरूम के लिए बेस्ट प्लांट

बेडरूम आराम और नींद की जगह है, इसलिए यहां ऐसे पौधे अच्छे माने जाते हैं जिन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत न हो। स्नेक प्लांट (Snake Plant) कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ जाता है। इसके अलावा पीस लिली और एलोवेरा भी बेडरूम के लिए अच्छे विकल्प हैं। इन पौधों के साथ पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखना भी जरूरी है।

End of Feed