Places to Visit near Mathura: आगरा से लेकर वृंदावन तक, मथुरा के आसपास हैं घूमने की ये शानदार जगहें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 24, 2022, 06:57 AM IST

Best Places to Visit near Mathura: अगर आप मथुरा में हैं और आसपास की कुछ जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो हम आप कुछ दर्शनीय जगहों के बारे में बात रहे हैं।

Best Places to Visit near Mathura: मथुरा उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह भगवान कृष्ण की जन्मस्थली है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग यहां घूमने पहुंचते हैं। मथुरा हर मौसम में घूमने लायक जगह है। यहां भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के अलावा कई प्रमुख और भव्य मंदिर हैं। वहीं अगर आप मथुरा में हैं और आसपास की कुछ जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो हम आप कुछ दर्शनीय जगहों के बारे में बात रहे हैं।

Places to Visit near Mathura: आगरा से लेकर वृंदावन तक, मथुरा के आसपास हैं घूमने की ये शानदार जगहें

भरतपुर

राजस्थान का प्रमुख शहर है भरतपुर जोकि मथुरा से केवल 40 किलोमीटर दूर है। भरतपुर में घूमने की जगह बेहद खास हैं। भरतपुर में सालों पुराने किले और महल भी हैं, जो सूरजमल के शासन के दौरान बनाए गए थे। यहां स्थित बर्ड सेंचुरी यानी क‍ि पक्षी अभरण्‍य बेहद प्रसिद्ध है। इस बर्ड सेंचुरी में अफगानिस्तान, चीन और तुर्की समेत कई दूर दूर के देशों के पक्षी हैं, जो पर्यटकों को बहुत भाते हैं।

End of Feed