Best Places to visit near joshimath: उत्तराखंड (Uttarakhand) में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जहां साल भर जाया जा सकता है। जोशीमठ (Joshimath) भी उन्हीं जगहों में से एक है, जहां आप किसी भी दिन घूमने के लिए जा सकते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ समुद्र तल से 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जोशीमठ के पर्यटन स्थल प्रकृति प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जोशीमठ के अलावा इसके आसपास भी घूमने की कई सारी बढ़िया और सुंदर जगह हैं। अगर कभी आप जोशीमठ घूमने का प्लान करें तो इसके आसपास भी कई सारी ऐसी जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूम सकते हैं। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूम सकते हैं।
Places to visit near joshimath
बद्रीनाथ (Badrinath)
जोशीमठ के पास घूमने वाली जगहों में सबसे खास है बद्रीनाथ। 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बद्रीनाथ भारत के चार धाम तीर्थ यात्रा के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ धाम तक सड़क के रास्ते आसानी से पहुंचा जा सकता है। बद्रीनाथ असंख्य किंवदंतियों की भूमि है, हर एक इस जगह की महिमा को बढ़ाता है। अगर कभी आप जोशीमठ घूमने के लिए तो बद्रीनाथ जरूर जाएं। जोशीमठ से बद्रीनाथ की दूरी महज 46 किलोमीटर है।
माणा (Mana)
जोशीमठ के पास घूमने वाली जगहों में एक है माणा। चमोली जिले में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित 'आखिरी भारतीय गांव' माना जाने वाला माणा निश्चित रूप से घूमने के लिए एक रोमांचक जगह है। माणा बद्रीनाथ के पास है। माणा गांव लगभग 3219 मीटर की ऊंचाई पर और सरस्वती नदी के तट पर स्थित है। ये हिमालय की चोटियों और हरे-भरे हरियाली की प्राचीन सुंदरता समेटे हुए है प्रकृति के प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। अगर आप कभी जोशीमठ आएं तो माणा जरूर जाएं। जोशीमठ से माणा की दूरी महज 50 किलोमीटर है।
फूलों की घाटी (Valley of Flowers)
फूलों की घाटी जोशीमठ के पास घूमने वाली एक बढ़िया और सुंदर जगह है। फूलों की घाटी 87 वर्ग किलोमीटर में फैला हुई है। फूलों की घाटी 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। फूलों की घाटी में फूलों की बहुत सारी प्रजातियां हैं। साथ ही कुछ दुर्लभ प्रजातियां को पीक सीजन के दौरान ही देखा जा सकता है। झरने, लैंडस्केप और हरे-भरे घास के मैदान इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अगर कभी आप जोशीमठ घूमने आएं तो फूलों की घाटी घूमने का जरूर प्लान करें। जोशीमठ से फूलों की घाटी की दूरी महज 21 किलोमीटर है।
तपोवन (Tapovan)
तपोवन भी जोशीमठ के पास घूमने वाली बढ़िया जगहों में से एक है। अगर आप ताजा घास के मैदानों और पहाड़ियों की खूबसूरती में खो जाना चाहते हैं तो तपोवन आपके लिए आदर्श जगह है। साथ ही तपोवन भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। तपोवन नंदादेवी और कई अन्य प्रसिद्ध पर्वत चोटियों के सुंदर दृश्यों की मेजबानी के लिए जाना जाता है। जोशीमठ से महज 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तपोवन में काफी संख्या में टूरिस्ट घूमने के लिए हर साल आते हैं।
