Homemade Oil For Hairs: बालों में जान डाल सकता है ये अनोखा तेल, घर पर करें तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 07:21 PM IST

Homemade Hair Oil: बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप मार्केट का केमिकल युक्त तेल लगाने के बजाय घर पर तैयार तेल को अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों की खूबसूरती बढ़ेगी। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें नैचुरल हेयर ऑयल?

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर बनाएं आंवला तेल
  • करी पत्ता तेल बालों में लगाएं
  • बादाम तेल से बालों को होगी ग्रोथ

Homemade Hair Oil: खूबसूरत और घने बालों के लिए बालों की नियमित रूप से देखभाल बहुत ही जरूरी होती है। अगर आप अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो रोजाना अपने बालों में तेल लगाएं। बालों में तेल लगाने से आपके बालों को महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होता है। इससे बालों को डैमेज होने से रोका जा सकता है। अगर आप घर पर तैयार तेल को बालों में लगाते हैं, तो इससे आपके बालों को अधिक लाभ पहुंच सकता है। आइए जानते हैं बालों में जान डालने के लिए होममेड तेल कैसे करें तैयार?

best homemade hair oils.

बालों के लिए घर पर बनाएं तेल

घर पर बनाएं आंवला का तेल

आवश्यक सामग्री

नारियल का तेल- 100 मिलीलीटर

सूखे आंवला- 1 मुट्ठी

विधि

घर पर आंवला तेल तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन लें। इसमें 100 मिलीलीटर शुद्ध नारियल तेल डालें। इसके बाद सूखे आंवला को दरदरा पीसकर इसमें डालें। अब इस तेल को करीब 15 दिनों तक धूप में छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को छानकर एक कंटेनर में रखें। नियमित रूप से इस तेल को बालों पर लगाने से आपके बालों की खूबसूरती बढ़ेगी। साथ ही यह बालों में नैचुरल निखार लाएंगा।

End of Feed