Friendship Day Gift Idea: आज फ्रेंडशिप डे है। लोग अपने खास दोस्त को आज उपहार भी देते हैं। अगर आपका दोस्त फिटनेस को लेकर जागरूक है, जिम जाता है या हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश कर रहा है, और उसके कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो तो इस बार उसे ऐसा तोहफा दें जो सही मायने में उसके काम आए।
फिटनेस फ्रीक फ्रेड के लिए फ्रेंडशिप डे गिफ्ट आइडिया (Photo: iStock)
यहां सबसे खास बात है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन दो हजार रुपये के अंदर भी कई ऐसे फिटनेस गिफ्ट मिल जाते हैं, जो किसी भी हेल्थ कॉन्शियस दोस्त को पसंद आ सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर:
रेजिस्टेंस बैंड सेट
अगर आपका दोस्त घर पर वर्कआउट करता है, तो रेजिस्टेंस बैंड एक बेहतरीन विकल्प है। इससे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, स्ट्रेचिंग और मसल एक्सरसाइज आसानी से की जा सकती है। यह हल्का होता है और कहीं भी ले जाया जा सकता है।
योगा मैट
योग, मेडिटेशन या होम वर्कआउट करने वालों के लिए अच्छी क्वालिटी का योगा मैट एक उपयोगी गिफ्ट है। एंटी-स्लिप मैट एक्सरसाइज को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाता है। यह ऐसा उपहार है जिसका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यारी की सच्ची मिसाल है फिराक और निराला की दोस्ती
स्टील या इंसुलेटेड वॉटर बॉटल
फिटनेस का सबसे अहम हिस्सा है शरीर को हाइड्रेट रखना। अच्छी क्वालिटी की स्टील या इंसुलेटेड पानी की बोतल जिम, ऑफिस या यात्रा के दौरान हमेशा काम आती है। यह प्लास्टिक की बोतलों का बेहतर विकल्प भी है।
जंप रोप
अगर आपका दोस्त कार्डियो एक्सरसाइज पसंद करता है, तो जंप रोप यानी स्किपिंग रोप एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। यह कम जगह में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और पूरे शरीर की अच्छी एक्सरसाइज कराता है।
फोम रोलर या मसाज बॉल
वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में होने वाले तनाव को कम करने के लिए फोम रोलर या मसाज बॉल काफी उपयोगी माने जाते हैं। ये रिकवरी में मदद करते हैं और नियमित एक्सरसाइज करने वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दोस्ती का असली मतलब समझाता है गालिब का ये शेर
हेल्दी स्नैक या प्रोटीन गिफ्ट बॉक्स
अगर आपका दोस्त हेल्दी खाने पर ध्यान देता है, तो ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, प्रोटीन बार या बिना चीनी वाले हेल्दी स्नैक्स का गिफ्ट बॉक्स भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे उसे स्वाद के साथ पोषण भी मिलेगा।
गिफ्ट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
फिटनेस से जुड़ा गिफ्ट खरीदते समय सबसे पहले अपने दोस्त की पसंद और जरूरत को समझें। जो व्यक्ति योग करता है, उसे योगा मैट पसंद आएगा, जबकि जिम जाने वाले को रेजिस्टेंस बैंड या रिकवरी एक्सेसरीज ज्यादा काम आएंगी। गिफ्ट ऐसा चुनें जिसका इस्तेमाल वह नियमित रूप से कर सके, क्योंकि सबसे अच्छा उपहार वही होता है जो रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाए।
