Dress Color Tips for Dark Skin Tone Men: ये स्टाइलिश कलर के कपड़े डस्की रंग के लड़कों के पास होने ही चाहिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 01:48 PM IST

Dress Color Tips for Dark Skin Tone Men: सांवले रंग के पुरुषों पर हर रंग अच्छा लगता है। लेकिन फिर भी डार्क कॉम्प्लेक्शन के लड़कों या पुरुषों में इस बात की सबसे ज्यादा टेंशन रहती है कि कौन से कलर का ड्रेस पहनें। ऐसे में यहाँ बताएं गए कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप सही कलर के कपड़ों का चयन कर सकते हैं जो आप पर अच्छा लगेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्लैक एंड व्हाइट सदाबहार, क्लासिक और न्यूट्रल कलर होते हैं
  • खाकी और नीला कलर आपके पर्सनालिटी को और भी आकर्षक बना देता है
  • न्यूट्रल और हल्के शेड के कलर चुनें

Dress Colour Tips for Dark Skin Tone Men: स्किन टोन के हिसाब से ड्रेस का सही कलर कॉम्बिनेशन मायने रखता है क्योंकि ड्रेस का कलर आपके लुक के लिए गेम चेंजर हो सकता है। एक अच्छे कलर कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस आपके पर्सनालिटी को निखार सकती है। जबकि गलत रंग का चुनाव आपके पर्सनालिटी को नीरस भी बना सकता है। लेकिन जब डार्क स्किन टोन (Clothing Combination for Dark Skin Tone Men) की बात आती है, तो लोग इस बात को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि क्या पहनें या डार्क स्किन टोन के लिए सबसे अच्छा ड्रेस कलर कौन सा है? और, यदि आप भी डस्की त्वचा के रंग वाले व्यक्ति हैं और जानना चाहते है कि कौन सा कलर आप पर सूट करेगा। तो यहां बताएं गए टिप्स को फॉलो कर आप अपनी इस प्रॉब्लम का सोल्यूशन कर सकते है।

Best Color Combination for Dark Skin tone Men

डस्की स्किन टोन वाले लड़कों के लिए इस रंग के कपड़े सबसे अच्छे

डार्क इंडियन स्किन मेल के लिए बेस्ट ड्रेस कलर

ब्लैक एंड व्हाइट कलर

ब्लैक एंड व्हाइट सदाबहार, क्लासिक और न्यूट्रल कलर होते हैं। इन्हें किसी भी पार्टी, फंक्शन, फॉर्मल और कैजुएल अवसर पर पहना जा सकता है। ये बिजनेस मीटिंग के लिए भी सही है।

End of Feed