Birthday Wishes Messages For GrandFather/Dadaji(दादा जी के लिए बर्थडे शुभकामना संदेश): दादा-पोते-पोतियों का रिश्ता एक-दूसरे के प्रति सम्मान, प्यार और समझ पर आधारित होता है। यह रिश्ता एक मजबूत डोर की तरह होता है, जो पीढ़ियों को जोड़ता है। दादा अपने सगे बच्चों से कई गुणा ज्यादा अपने पोते-पोतियों से प्यार और स्नेह रखते हैं। मूल से जादा प्यारा सूद होता है। ये कहावत इसी रिश्ते के लिए बनाई गई है। ऐसे में पोते-पोतियों की भी ये जिम्मेदारी होती है कि वो अपने दादा के जन्मदिन को खास और यादगार बनाए। अगर आप अपने दादा जी के जन्मदिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां से दादी जी को बर्थडे विशेज शेयर कर सकते हैं।
Birthday Wishes Messages For GrandFather/Dadaji
1. आपने मुझे अपने कंधों पर खिलाया है,
आज आपके जन्मदिन का अवसर आया है,
खुशनसीब हूं मैं जो इस दुनिया का
सबसे अच्छा दादाजी पाया है !
Happy Birthday Dada Ji !
2. दादा हो तो आप जैसा,
जो अपने पोते को रखते है फ़रिश्ते जैसा !
जन्मदिन की बधाई मेरे प्यारे दादा जी !
3. बचपन से है हम दोनों की यारी,
जोड़ी है यह दादा-पोते की बड़ी प्यारी।
Happy Birthday Dada Ji !
4. आप प्यार करते हैं मुझे उम्मीद से ज्यादा,
आप हैं इस वर्ल्ड के सबसे अच्छे दादा
Happy Birthday Grandpa!
5. आज बहुत स्पेशल दिन है, क्योंकि
आज एक बहुत ही स्पेशल व्यक्ति का जन्मदिन है
और वो स्पेशल व्यक्ति हैं, मेरे दादाजी !
Happy Birthday Dada Ji !
6. बुरी नजरों से भगवान बचाए आपको
चांद-सितारों से यूं ही सजाए आपको
जिंदगी में इतना हंसों आप
कि गम का साया भी न सताए आपको !
Happy Birthday Dada Ji !
7. आपके आशीर्वाद से हर कामना पूरी हो जाती है
आपके साथ से जीवन की हर खुशी दोगुनी हो जाती है !
Happy Birthday Grandpa!
8. अनुशासन पापा ने सिखाया
मां ने प्यार का रास्ता दिखाया
दादा जी ने मुश्किल में साथ निभाया !
जन्मदिन की बधाई मेरे प्यारे दादा जी !
9. आप रहते हैं बहुत सिंपल
पहनते हैं कुर्ता और धोती,
जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है
आपको यह प्यारी-सी पोती !
Happy Birthday Dada Ji !
10. जब सर पर है दादा का हाथ
तो जीवन में कभी नहीं छूटेगा
खुशियां और उत्साह का साथ !
Happy Birthday Grandpa!
