लाइफस्टाइल

Orange Peel For Face: संतरा खाकर न फेंके उसका छिलका, चमकदार चेहरे के लिए तुरंत नोट करें फायदे

संतरे के छिलके के फायदे, Orange Peel For Face: संतरा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है। इसके फायदे भी उतने ही हैं, न केवल संतरा के बल्कि इसका छिलका भी बहुत ही फायदेमंद होता है। खासतौर से स्किन के लिए देखें संतरा के छिलके के फायदे क्या हैं।

Image

Orange Peel For Face Skin

संतरे के छिलके के फायदे, Orange Peel For Face: संतरा खाकर या उसका जूस पीकर क्या आप भी छिलका फेंक देते हैं? तो जान लीजिए कि, संतरा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है और फायदेमंद होता है। उतने ही फायदेमंद इसके छिलके भी होते हैं, तो इन्हें कचरा समझकर फेंकने की गलती न करें। खासतौर से संतरा के छिलके ग्लोइंग स्किन के लिए तो रामबाण हैं। स्किन एक्सपर्ट्स की माने तो संतरा के छिलकों में ऐसे गुण छिपे होते हैं। जो चेहरे की चमक बढ़ाने, मुंहासों को दूर भगाने और झुर्रियों को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

क्या है फायदे -

संतरा के छिलके विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, डाइ-लिमोनीन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं।

नेचुरल ब्लीच

छिलके में मौजूद तत्व त्वचा के दाग-धब्बों, टैनिंग और पैचेस को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। इससे चेहरे पर दमकता हुआ निखार आता है।

मुंहासों की छुट्टी

संतरा के छिलकों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा के पोर्स में जमे बैक्टीरिया और गंदगी से लड़ते हैं। जिससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या में कमी आती है।

झुर्रियों में कमी

एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे कि झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक होते हैं। ये त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।

ऑयली स्किन

ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए तो संतरा के छिलके बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। ये स्किन की एक्स्ट्रा चिकनाई को सोख लेते हैं और स्किन को तरोताजा बने रहने में मदद करते हैं।

आप आसानी से घर पर संतरा के छिलके का पाउडर स्क्रब, संतरा और दही मिलाकर फेस पैक या आप इसको टोनर के रूप में भी यूज कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article