चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने और निखरी त्वचा पाने के लिए दादी-नानी के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है। दादी-नानी अपनी स्किन केयर रूटीन में बेसन का इस्तेाल खूब किया करती थीं। बेसन चेहरे को प्राकृतिक चमक देता है। चेहरे पर बेसन लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और निखरी त्वचा मिलती है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे पर बेसन लगाने के क्या क्या फायदे हैं।
त्वचा को करे साफ
बेसन एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लींजर है। यह चेहरे से धूल, गंदगी, तेल और मेकअप को हटाने में मदद करता है, जिससे रोमछिद्र साफ हो जाते हैं।
रंगत निखारे
बेसन में मौजूद गुण त्वचा की रंगत को हल्का करने और उसमें चमक लाने में मदद करते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल टैनिंग को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है।
मुंहासों को करे कम
बेसन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। यह अतिरिक्त तेल को भी नियंत्रित करता है, जो मुंहासों का एक बड़ा कारण है।
एक्सट्रा ऑयल करे कम
तैलीय त्वचा के लिए बेसन बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और चेहरे को चिपचिपा होने से बचाता है।
अनचाहे बालों को हटाए
बेसन का नियमित इस्तेमाल, खासकर हल्दी और पानी के साथ मिलाकर, चेहरे के महीन और अनचाहे बालों को धीरे-धीरे हटाने में मदद कर सकता है।
स्क्रबर
बेसन के छोटे-छोटे कण एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करते हैं। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम और चिकना बनाते हैं।
