स्किन की देखभाल के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। हालांकि लोग इसे अलग अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं। नारियल का तेल पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और विटामिन ई से भी भरपूर होता है, जो स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के क्या क्या फायदे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं चेहरे पर नारियल का तेल अप्लाई करने के क्या क्या फायदे होते हैं।
ड्राई स्किन से छुटकारा
नारियल का तेल स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से ड्राई स्किन से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। नारियल तेल स्किन की ड्राइनेस को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
नमी को रखे बरकरार
रात को चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से चेहरे की नमी बरकरार रहती है। ये त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है। रात को नारियल तेल लगाकर सोने से त्वचा को रूखा होने से बचाया जा सकता है। जिससे त्वचा मुलायम और चिकनी बनती है।
झुर्रियों से छुटकारा
नारियल तेल का इस्तेमाल कर आप झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। नाइट स्किन केयर रूटीन में नारियल तेल का रोज़ाना इस्तेमाल करने से झाईयों से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं फाइन लाइन्स भी कम होते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धो लें। फिर चेहरे को पोछ लें। अब नारियल तेल लें और उसे चहरे पर लगाएं। फिर इसे हल्के हाथों से मसाज करें। इससे तेल ऑब्जर्व हो जाएगा। वहीं बेहतर परिणाम के लिए आप इसमें विटामिन ई ऑयल भी मिला सकते हैं। रातभर इसे चेहरे पर लगा रहने दें। फिर सुबह चेहरे को धो लें।
