रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं बस ये तेल, ड्राई स्किन की हो जाएगी छुट्टी, अन्य स्किन प्रॉब्लम्स भी होंगे दूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 5, 2024, 06:50 AM IST

सर्दियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। नारियल तेल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा की मरम्मत करने में सहायक है।

सर्दियों में नमी होने की वजह स्किन ड्राई हो जाती है। जिसकी वजह से चेहरा डल दिखने लगता है। कई बार ड्राईनेस की वजह से चेहरे पर रेडनेस हो जाती है और स्किन खुरदरा हो जाता है। ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। ड्राईनेस कम करने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए आप कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की जगह नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने के क्या क्या फायदे होते हैं।

coconut oil for skin care

स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में फायदेमंद है नारियल तेल

ड्राई स्किन के लिए

रोजाना रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाकर सोने से स्किन की ड्राईनेस कम होती है। नारियल तेल स्किन की ड्राइनेस को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये चेहरे की रेडनेस को भी कम करता है।

End of Feed