Basant Panchami Dress Up For Boys and Mens: बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। बसंत पंचमी पर बाजारों, घरों और संस्थानों को पीले रंग (Yellow Color) में सजाया जाता है और आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सराबोर हो जाता है। इस साल बसंत पंचमी 26 जनवरी को है। ऐसे में आज हम बताते हैं कि बसंत पंचमी पर लड़कों/पुरुषों को कौन से रंग वाले कपड़े और कैसे कपड़े पहनने चाहिए।
Basant Panchami Dress Up For Boys and Mens
बसंत पंचमी के दिन पीले कपड़े पहनना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन पीले कपड़े पहनना प्रकृति के साथ एक हो जाने का प्रतीक होता है। दरअसल पीला रंग शुद्ध और सात्विक प्रवृत्ति का प्रतीक होने के साथ ही सादगी व निर्मलता को भी दर्शाता है। साथ ही पीला रंग माता सरस्वती का भी प्रिय रंग है।
बसंत पंचमी के दिन लड़कों और पुरुषों को पीले रंग की कमीज पहननी चाहिए। अगर ठंड ज्यादा है तो आप पीले रंग की जैकेट या फिर स्वेटर भी पहन सकते हैं। इसके अलावा आप पीले रंग की कैप या फिर टोपी, या फिर पीले रंग का मफलर भी पहन सकते हैं।
वहीं देश के कुछ राज्यों में लोग धोती पहनना पसंद करते हैं, तो उन्हें बसंत पंचमी पर पीले रंग की धोती पहननी चाहिए। वहीं धोती की मैचिंग के लिए पीले रंग की शर्ट या फिर टीशर्ट भी पहन सकते हैं। अगर आप बसंत पंचमी के दिन कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं या फिर आपको ऑफिस जाना है तो उसके लिए आप एकदम ट्रेडिशनल और कैजुअल लुक रख सकते हैं।
