हादसे के वक्त अतीक अहमद के बेटे के साथ थी ये दो खास किताबें, जानें दोनों में क्या है खास

दोनों बेहद शानदार किताबें हैं। दोनों को पढ़ने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। दोनों किताबों की सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही इंसानी रिश्तों और समाज को देखने के दो अलग आईने को सामने रखती हैं।

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की 6 अगस्त को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रयागराज से झांसी, जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। मौत के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम को आबान की दुर्घटनाग्रस्त कार से आबान के कुछ निजी सामान के साथ ही दो किताबें भी मिलीं। दोनों बिल्कुल नई थीं। ये दोनों किताबें थीं- द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान और द इडियट। बताया जा रहा है कि ये दोनों किताबें वह अपने भाई अली के लिए ले जा रहा था।

Abaan's Book

हादसे के वक्त अतीक अहमद के बेटे के साथ थी ये दो खास किताबें

द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान (The Stationery Shop of Tehran)

यह ईरानी-अमेरिकी लेखिका मरजान कमाली का चर्चित उपन्यास है। साल 2019 में यह पहली बार पब्लिश हुई थी। इस रोमांटिक नॉवेल में प्रेम, बिछड़ने, पुरानी यादें और इतिहास के बीच फंसी एक जिंदगी की कहानी कहती है।

End of Feed