किताब पढ़ने का शौक है लेकिन.. समझ नहीं आ रहा कहां से शुरु करें? तो ये 3 टिप्स हो सकती है फायदेमंद

How To Start Reading Books: किताबें पढ़ने की आदत बहुत ही अच्छी होती है, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से कई बार हम किताब पढ़ना शुरु नहीं कर पाते हैं। या बीच में ही छोड़ देते हैं, ऐसे में अगर आप किताब पढ़ना शुरु करना चाहते हैं। तो ये 3 सिंपल टिप्स आपके काम की हो सकती हैं।

How To Start Reading Books: किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं.. बेशक ही ये बात सच है और अगर आपको भी किताबों को अपना दोस्त बनाना है तो ये टिप्स काम आ सकती हैं। कई बार हम किताब पढ़ना शुरु करते हैं, लेकिन बीच में छोड़ देते हैं। या फिर सिर्फ सोचते रह जाते हैं और किताबें सामने रखी रह जाती हैं और हम पढ़ नहीं पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो सिंपल सी लाइफस्टाइल टिप्स काम आ सकती हैं।

किताब कैसे पढ़ें (Photo Credit - Canva)

छोटी शुरुआत करें

अक्सर ही हम ये सोचने लगते हैं कि लंबी किताबें पढ़नी चाहिए या एक ही बार में ज्यादा से ज्यादा पढ़ लेना चाहिए। लेकिन असलियत में ऐसा नहीं होता है। शुरुआत में छोटी कहानियाँ, लेख या फिर 10-15 पेज की किताबें पढ़ें। धीरे-धीरे आपकी रुचि बढ़ेगी और आप लंबी किताबों की ओर बढ़ सकेंगे। ये एक सिंपल लाइफस्टाइल हैक जो न केवल किताब पढ़ने में बल्कि जिंदगी जीने में भी काम आता है।

End of Feed