पक्के रंग के छुड़ा देंगे छक्के - होली खेलने से पहले अगर त्वचा पर लगा लेंगे ये तेल, तो नहीं चढ़ेगा रंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 09:52 PM IST

Holi 2023: रंग और गुलाल के बिना होली की कल्पना भी त्योहार का मजा नीरस बना देती है। लेकिन अगर पक्के रंग बॉडी पर लग जाे तो उसे छुड़ाना काफी टफ होता है। ऐसे में कुछ नेचुरल ऑयल की मदद से होली के जिद्दी रंग को काफी आसानी से छुड़ाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली खेलने के बाद रंगों को त्वचा से उतारने में काफी मुश्किल होती है
  • इन ऑयल्स को चेहरे पर अप्लाई करने के बाद पक्का रंग भी आसानी से हटेगा
  • स्किन पर इस तेल को लगा लेंगे तो नहीं झेलने पड़ेंगे रंगों के साइड इफेक्‍ट्स

Holi 2023: होली में अब सिर्फ गिने-चुने दिन ही बचे हैं। 7 मार्च को होलिका दहन के बाद इसके अगले दिन 8 मार्च को लोग होली का त्योहार मनाएंगे। इस दिन खाने-खजाने और मेल-मिलाब के साथ ही रंगो की बरसात भी होती है। सोसाइटी, रोड-चौराहों गांवो में लोग अपनी टोलियां बनाकर जमकर होली सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग हाउस होली पार्टी भी करते हैं और इस मौके पर एक-दूसरे पर खूब रंगों की बौछार करते हैं। रंगों का ये त्योहार हिंदू धर्म में लोगों का ये सबसे ज्यादा पसंदीदा फेस्टीवल है। जबकि होली खेलने के बाद स्किन की बड़ी बुरी हालत हो जाती है।

होली खेलने से पहले ये तेल लगाएं-

1. सरसों का तेल-

होली खेलने से पहले स्किन पर अच्‍छी तरह से सरसों का तेल लगा लें। अगर स्किन इस ऑयल की लेयर रहेगी, तो आपकी स्किन के अंदर रंग आसानी से नहीं जा पाएगा। सरसो ता तेल आपकी स्किन के लिए प्रोटेक्‍शन लेयर का रोल निभाएगा। इससे रंग खेलने के बाद भी आपकी स्किन से रंग काफी आसानी से उतर जाएगा। इसे अप्लाई करने के लिए सरसो के तेल को हल्का गर्म करें और पूरे शरीर की त्वचा पर इसे अप्लाई कर सकते हैं। इससे ड्राई स्किन की दिक्कत भी नहीं होगी।

End of Feed