नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये तीन चीजें, बाल हो जाएंगे मोटे और काले

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 21, 2024, 09:32 AM IST

नारियल तेल नारियल का तेल फैटी एसिड्स, विटामिन ए से भरपूर होता है। ये बालों को काला और मजबूत बनाने में सहायक साबित होता है। आज हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बाल काले, घने और मोटे होते हैं।

हर लड़की चाहती है कि उसके बाल लंबे, काले और घने हो। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। वैसे भी बाल अगर एक बार झड़ना शुरू होते हैं तो ये रूकने का नाम नहीं लेते हैं। हेयर फॉल की समस्या से निजात पाने के लिए लोग तमाम तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ नेचुरल चीजें बालों का झड़ना कम कर सकती है। आज हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। नारियल तेल में ये तीन चीजें मिलाकर लगाने से बाल मोटे, काले और घने होते हैं।

Home Remedies For Thick Hair

Home Remedies For Thick Hair

प्याज का रस और नारियल का तेल

प्याज में सल्फर और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह बालों को जड़ों से पोषण देकर हेयरफॉल कम करता है। इसे अप्लाई करने के लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। फिर इसे धिमी आंच पर पकाएं। जब यह तेल ठंडा हो जाए तो इसे बालों पर अप्लाई करें। इससे बालों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

End of Feed