Apple Cider Vinegar Benefits: आज के समय में बालों का टूटना, कम उम्र में बाल सफेद होना, खुजली, रूसी और त्वचा पर लालिमा, ऑइली स्किन, ड्राईनेस, स्पॉट्स जैसी परेशानियां एक आम समस्या बन चुकी हैं। बालों और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सेब का सिरका आपकी मदद कर सकता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो बालों और स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की दिक्कतों को दूर करने में सहायता करते हैं। स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए सेब का सिरका किसी वरदान से कम नहीं है।
Apple Cider Vinegar Benefits in Hindi
त्वचा पर काले धब्बों को हटाने में मददगार
यह एक तरह का अम्ल होता है, जो आपकी स्किन और बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जब हमारे स्किन के पीएच में कोई गड़बड़ी होती है। तो इसमें खुजली, जलन और ड्राइनेस की समस्या शुरू हो जाती है। इन सभी परेशानियों से निपटने में यह सिरका आपकी मदद कर सकता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
स्किन को स्पॉटलेस बनाने में सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालने में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही आपकी स्किन ग्लोइंग बनाने में भी यह काफी हद तक मदद कर सकता है। सेब के सिरके का इस्तेमाल स्किन क्लींजिंग, टोनर और एक्ने स्पॉट्स को दूर भगाने के लिए किया जाता है। सेब का सिरका एसिडिक होता है, जिसकी वजह से त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और आपका चेहरा बेदाग और खूबसूरत नजर आने लगता है।
बालों की समस्या के लिए
बालो में रूसी, इंफेक्शन, ड्राइनेस, पपड़ीदार स्किन इत्यादि जैसी सभी जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। जिन लोगों के बालों में तेल की मात्रा अधिक होती है। वह भी इसकी मदद से इस परेशानी का इलाज पा सकते है।
शरीर की बदबू और खुजली को दूर भगाएं
इसका इस्तेमाल करने के लिेए आप अपने नहाने के पानी में इसकी कुछ बूंदें डालें और आखिरी बाथ में इस पानी का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपके शरीर की खुजली और बालों की परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। वहीं जिन लोगों के शरीर से काफी बदबू आती है वह भी इस उपाय को आजमा सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर अधिक पसीने से आने वाली बदबूदार महक और खुजली, बैक्टीरियां को दूर कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
