कितने हजार का सूट पहनती हैं विराट कोहली की पत्नी, अनुष्का का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक क्यों है खास

अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपने फैशन से सबका ध्यान आकर्षित किया है। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने एक खूबसूरत सफेद सूट पहना, जो फाल्गुन के महीने के लिए एकदम सही था। देखें इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां, अनुष्का शर्मा के सूट की कीमत।

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बहुत खूबसूरत सफेद फ्लोरल सूट पहना था। पति विराट के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अनुष्का के इस लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फाल्गुन मास के लिए तो अनुष्का का ये वाला सूट एकदम ही परफेक्ट था। अनुष्का अक्सर ही सिंपल और सुंदर डिजाइन के सूट पहनती हैं, लेकिन इस सूट का लुक एकदम ही खास था। न केवल सूट का डिजाइन बल्कि अनुष्का की स्टाइलिंग भी काफी स्पेशल थी। देखें अनुष्का के इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

Anushka Sharma

सफेद सूट की खूबसूरती

अनुष्का शर्मा ने जो सफेद सूट पहना, वह रिद्धी सूरी द्वारा डिजाइन किया गया है। इस सूट का नाम 'गुलमोहर मुगल ब्लू ब्लॉक प्रिंटेड साइड गेदर कुर्ता विद पलाजो और प्रिंटेड दुपट्टा' है, जिसकी कीमत ₹10,500 है। इस सूट पर मुगल-प्रेरित नीला डिजाइन सफेद बेस पर एक गहराई जोड़ता है। जबकि साइड गेदर लुक को और भी खास बनाता है।

End of Feed