अंशुला कपूर के प्री वेडिंग में कपूर बहनों ने क्या पहना? जान्हवी, खुशी से ज्यादा हसीना ने लूट ली महफिल

अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपूर परिवार की स्टार बेटियों ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींचा। जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर बेहद खूबसूरत दिखीं। देखें कौन लगा सबसे बेस्ट, किसका लुक है ट्रेंडी।

बॉलीवुड के कपूर परिवार में जब भी कोई खास जश्न होता है, फैशन और ग्लैमर अपने आप सुर्खियों में आ जाते हैं। अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। इस खास मौके पर परिवार की कई चर्चित हसीनाएं एक साथ नजर आईं और हर किसी का स्टाइल देखने लायक था। जान्हवी कपूर अपने सिग्नेचर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं, वहीं खुशी कपूर ने ट्रेडिशनल साड़ी लुक से लोगों का दिल जीत लिया। शनाया कपूर ने भी अपने मॉडर्न एथनिक आउटफिट से फैशन गोल्स दिए। हालांकि इन सबके बीच एक और हसीना ऐसी रहीं, जिन्होंने अपने सादगी भरे लेकिन बेहद शाही अंदाज से पूरी महफिल लूट ली।

Anshula Kapoor Pre Wedding

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 21 दिन चीनी छोड़ने का मुझपर क्या असर हुआ

End of Feed