Annakoot Recipe in Hindi: इस वक्त देशभर में हर कोई त्योहारों को सेलिब्रेट कर रहा है। भारत में त्योहारों का काफी महत्व है। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार भी मनाया जाता है। इस बार करीब 27 साल बाद दिवाली के अगले दिन ही सूर्य ग्रहण पड़ रहा है, जिस वजह से कई लोग गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाने की बजाए 26 अक्टूबर को भी मना रहे हैं। बता दें कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन किया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से पहाड़ बनाकर या एक आकृति देखर उसकी पूजा की जाती है।
Annakoot Recipe
वहीं कई जगहो पर गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन ज्यादातर घरों में अन्नकूट की सब्जी भी बनती। अब जो लोग हमेशा से अपने घरों पर यह सब्जी बनाते आ रहे हैं तो उन्हें इसे बनाने में कोई समस्या नहीं होगी लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जो पहली बार अन्नकूट की सब्जी बनाने वाले हैं। उनके लिए अन्नकूट की सब्जी बनाने की आसान विधी इस आर्टिकल में बताई गई है।
अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए जरूरी हैं ये चीजें
- 1 फूल गोभी और 1 गाजर
- 2 आलू
- 2-3 बैगन
- 2 लौकी
- 1 अरबी
- 6-7 भिंडी
- 2-3 परवल
- 1 शिमला मिर्च
- 1 कच्चा केला
- 1 छोटा सा कद्दू
- 100 ग्राम बींस और 100 ग्राम मूली
इन सब समान को अपने पास रखने के साथ ही अब निम्नलिखित मसालों को भी अपने पास ही रख लें।
- थोड़ा सा अदरक
- 2 से 3 हरी मिर्च
- 1 कप बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- थोड़ा सा तेल
- 2 या 3 चुटकी हींग
- 3/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच आमचूर पाउडर
- 1/2 चम्मच नमक
- 100 ग्राम हरा धनिया
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
ऐसे बनाएं अन्नकूट की सब्जी
सबसे पहले सभी सब्जियों को एक बर्तन में धो लें। अब सारी सब्जियों को अच्छी तरह से काट लें। हालांकि लौकी और केले को छीलकर ही काटें। अब एक बर्तन में तेल डालकर गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद उसमें हींग और जीरा डालकर डाल दें। भुनने के बाद उसमें हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर कुछ देर तक बर्तन में चलाएं। अब उसमें हरी मिर्च, अदरक डालकर मसाले को फिर से थोड़ी देर तक भुने। जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें कटी हुई सब्जियां डाल दें।
इसके बाद जब सब्जियां अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर और 1 कप पानी डालकर उसे उस बर्तन को ढक कर धीमें फ्लेम पर पकने दें। जब सब्जियां थोड़ी पक जाएं तो उसमें टमाटर, गरम मसाला, आमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। आपकी अन्नकूट की सब्जी तैयार है।
इस खाने से पहले भगवान कृष्ण को प्रसार के रूप में दें।
