पत्नी के सामने बस करें ये एक काम, अमिताभ बच्चन ने बताया बीवी को खुश रखने का नुस्खा

Relationship Tips: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बेशक ही बॉलीवुड के पावर कपल हैं, जिन्होने 53 साल की शादी को बहुत ही खूबसूरती के साथ संभाला है। हर कपल को अमित और जया जी से रिलेशनशिप टिप्स लेनी ही चाहिए, यहां पढ़ें बिग बी के मुताबिक पत्नी को खुश कैसे रखें।

Relationship Tips: बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया के बीच का रिश्ता, बहुत से लोगों के लिए सफल शादी की मिसाल है। आज शादी के 53 साल बाद भी दोनों के बीच बहुत ही अच्छा तालमेल और एक दूसरे के लिए ढेर सारा सम्मान और स्नेह बरकरार है। ऐसे में कई लोग बिग बी से पत्नी को खुश रखने का नुस्खा पूछते रहते हैं। जिसका जवाब हाल ही में उन्होने कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में भी दिया था। एक कंटेस्टेंट द्वारा मजाक मजाक में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए, उन्होने जीवन और शादी की गहरी सच्चाई बताई। जो हर पति-पत्नी को समझ लेना चाहिए। बच्चन साहब द्वारा शेयर की गई रिलेशनशिप टिप्स आप भी अपनी जिंदगी में फॉलों कर सकते हैं।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

पति पत्नी के बीच नोक-झोंक

पति और पत्नी के बीच के रिश्ते में हल्की-फुल्की और खट्टी-मीठी नोक झोंक होते रहना बहुत ही साधारण है। हालांकि कई बार ये बातें घर की शांति भंग भी कर देती हैं। वहीं जब दोनों पार्टनर अपनी जिद पर अड़े रहते हैं, तो बातें जरूरत से ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में बिग बी की सलाह मानना बेस्ट हो सकता है।

End of Feed