अक्ष कुमार को देसी थाली के आगे फीके लगते हैं विदेशी व्यंजन, जानिए क्यों कम नहीं होता ट्रेडिशनल फूड्स का जादू

दुनिया चाहे कितनी भी आधुनिक क्यों न हो जाए, घर के बने खाने और हमारी अपनी थाली का सुकून हमेशा सबसे ऊपर रहता है।

खान-पान की दुनिया इन दिनों दो अलग-अलग हिस्सों में बंटी नजर आती है। एक तरफ हमारी पुरानी और पारंपरिक पाक कला है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया और ग्लोबल कल्चर से उपजे फैंसी फूड ट्रेंड्स। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और डिजिटल क्रिएटर विराज गेहलानी के बीच हुई एक मजेदार बातचीत ने इसी बहस को फिर से जिंदा कर दिया है। इस बातचीत में अक्षय कुमार ने महंगे ग्लोबल फूड्स पर खुलकर बात करते हुए यह साबित कर दिया कि देसी खाने और पारंपरिक थाली के आगे दुनिया की कोई भी फैंसी डिश फीकी है।

Akshay Kumar

अक्ष कुमार को देसी थाली के आगे फीके लगते हैं विदेशी व्यंजन, जानिए क्यों कम नहीं होता ट्रेडिशनल फूड्स का जादू

गुजराती खान-पान का अनोखा जादू

बातचीत के दौरान जब विराज गेहलानी ने अपने घर के पारंपरिक गुजराती खान-पान का जिक्र किया तो अक्षय कुमार खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने बड़े ही अपनापन भरे अंदाज में कहा- यार गुजराती खाना मेरे को बहुत मजा आता है। मेरे को तो गुजराती थाली भी बहुत सही लगती है।

End of Feed