अक्षय कुमार की सबसे बड़ी आलोचक हैं पत्नी ट्विंकल, जानिए क्यों शादीशुदा जिंदगी में जरूरी है बिना संकोच सच बोलना

बहुत से रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रिश्तों में ईमानदार फीडबैक देना हमेशा आसान नहीं होता। कई बार आलोचना सुनते ही सामने वाला आहत हो जाता है।

हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी सबसे बड़ी आलोचक उनकी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं। अक्षय मानते हैं कि ट्विंकल उनकी आलोचना करने में इतनी निर्दयी हैं कि वो उन्हें कभी भी और कहीं भी खत्म कर सकती हैं। इसके साथ ही अक्षय ने ये भी माना कि ट्विंकल की आलोचनाएं और तारीफ उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है।

Akshay Kumar Twinkle Khanna

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Photo: Twinkle Khanna Instagram)

वैसे शादीशुदा जिंदगी में एक पार्टनर का अपने साथी को ईमानदार फीडबैक बहुत जरूरी भी होता है। दरअसल किसी इंसान का लाइफ पार्टनर ही उसे सबसे अच्छी तरह समझता है। इससे ज्यादा वह अपने साथी की सफलता, असफलता, सुख, दुख, सही और गलत का भागीदार भी होता है। ऐसे में उससे ज्यादा ईमानदार फीडबैक कोई और दे भी नहीं सकता।

End of Feed