खुश रहने के लिए जरूरी हैं जिंदगी के ये 4'S', अक्षय कुमार से जानें खुशहाली का सीक्रेट फॉर्मूला

अक्षय का 4 S फॉर्मूला दरअसल जिंदगी को चार अलग-अलग हिस्सों में देखने के बजाय एक संतुलित नजरिए से देखने की बात करता है।

Akshay Kumar 4S Farmula For Life: खुश रहने के लिए आखिर इंसान को चाहिए क्या? पैसा, शोहरत, बड़ा घर, अच्छी नौकरी या फिर कुछ और? जिंदगी में एक मुकाम हासिल करने के बाद भी यह सवाल कई बार बना रहता है। एक्टर अक्षय कुमार के मुताबिक, खुशहाल जिंदगी का जवाब '4 S' में छिपा है- सुख, शांति, सेवा और सेहत।

Akshay Kumar Happiness Secret

अक्षय कुमार का 4S फार्मूला

अक्षय अपनी जिंदगी और बचपन के अनुभवों को याद कर कहते हैं कि उनके परिवार के पास हमेशा बहुत पैसा नहीं था। इसके बावजूद घर में खुशियां कम नहीं थीं। उन्होंने बताया कि छोटे से घर में परिवार के कई लोग साथ रहते थे, लेकिन सीमित साधनों के बीच भी सभी खुश थे। उनके मुताबिक, खुशी का सीधा संबंध हमेशा पैसों और सुविधाओं से नहीं हता।

End of Feed