Off beat destination for celebrating new year: साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव में है। वहीं, साल 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक के वक्त को हॉलीडे सीजन भी कहा जाता है। इस दौरान हर कोई परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जाता है। नए साल के मौके पर पर्यटक स्थलों पर काफी भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में दिल्ली के आस-पास ऐसे कई जगह है जहां पर आप कम भीड़ में भी नए साल का जश्न मना सकते हैं।
New Year Celebration
दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज यूथ के फेवरेट हैंगआउट स्पॉट है। यहां कई पब और मॉल हैं। इसके अलावा यहां पर लेक भी है। आप यहां पर फैमिली, दोस्तों के साथ डिनर और ड्रिंक का भी आनंद उठा सकते हैं। हौज खास विलेज के अलावा आप नए साल की पूर्व संध्या में आप लोधी गार्डन भी घूमने जा सकते हैं। यहां पर लोदी वंश के शासक मुहम्मद शाह और सिकंदर लोदी के मकबरे है, जो वास्तुशिल्प का बेहतरीन नमूना है। यहां पर आप फैमिली के साथ पिकनिक भी मना सकते हैं।
ताजमहल और वृंदावन
आगरा स्थित ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। ताजमहल दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर है। आप इसके आसपास पंचमहल, इतमात उद्दौला का मकबरा और आगरा का किला भी घूम सकते हैं। आगरा के पास ही स्थित भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और वृंदावन भी घूमने जा सकते हैं। नए साल की शुरुआत में लोग भारी तादाद में यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर के दर्शन करने के साथ-साथ आप आगरा के पेठे और मथुरा के पेड़ों का स्वाद भी ले सकते हैं।
दिल्ली से लगभग 270 किलोमीटर दूर स्थित ऋषिकेश नए साल मनाने के लिए अच्छी डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु नया साल मनाने और मन की शांति हासिल करने के लिए आते हैं। आप यहां पर मुनि की रेती, त्रिवेणी घाट में गंगा आरती, नीलकंठ महादेव, बीटल्स आश्रम जैसी जगह जा सकते हैं।
